Last Updated:January 01, 2026, 19:59 IST
Bahraich Caugh Syrup Case: कफ सिरप मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. वहीं अब पुलिस को अब बहराइच में भी कफ सिरप फर्जी सप्लाई की जानकारी मिली है. नबाबगंज क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बहराइच के नबाबगंज क्षेत्र में संचालित मेसर्स वर्मा फार्मेशी पर 2 महीने 6 दिन में 17560 कोडीन सिरप की फर्जी बिल बनाकर सप्लाई की गई है.
कफ सिरप की सप्लाई
बहराइच: कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर यूपी में बवाल मचा हुआ है. एसटीएफ की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस सिंडीकेट से जुड़े लोग सामने आ रहे हैं. वहीं इंडो-नेपाल बार्डर से यूपी का बहराइच जिला भी कोडीन की फर्जी बिक्री को लेकर सुर्खियों में है. बहराइच की 8 मेडिकल एजेंसियां हैं, जिन्होंने कोडीन सिरप को बल्क में खरीदा और उनको कहां बेचा, इसका हिसाब-किताब नहीं दे पा रही है. ड्रग इंस्पेक्टर ने जब इसकी जांच की तो उनके होश उड़ गए. ड्रग इंस्पेक्टर ने बिक्री का हिसाब-किताब न दे पाने वाले 8 मेडिकल एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. केस दर्ज हुई एक मेडिकल एजेंसी ऐसी है कि वह नेपाल बॉर्डर से 250 मीटर पर ही संचालित है.
फर्जी बिलिंग दिखाकर की कफ सिरप की सप्लाई
कोडीन मामले में बहराइच में चौंकाने वाला मामला अभी हाल में सामने आया है. नबाबगंज क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बहराइच के नबाबगंज क्षेत्र में संचालित मेसर्स वर्मा फार्मेशी पर 2 महीने 6 दिन में 17560 कोडीन सिरप को बिल किए जाने का आरोप है. ड्रग इंस्पेक्टर ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मेडिकल स्टोर संचालिका सैम्पी चौधरी ने ऐसा कोई ऑर्डर ही नहीं दिया है. यह बिलिंग दवाओं के होलसेल विक्रेता मेसर्स अग्रवाल मेडिकल की तरफ से की गई है.
8 फर्मों की मामले में जांच
फुटकर बिक्रेता ने ड्रग इंस्पेक्टर को नोटरी बयान देकर कफ सिरप को न खरीदने की बात कही है. वहीं ऐसे बिना ऑर्डर के बिलिंग से बहराइच में कफ सिरप को खपाने के सबूत मिलने शुरू हो गए हैं. ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्ण ने बताया कि जांच चल रही है. सभी 8 फर्मों ने कोडीन सिरप को कहा-कहां बिल किया है, जांच चल रही है.. हाल ही में सैम्पी मेडिकल द्वारा बिना मांग के कोडीन सिरप बिल करने का शपथ पत्र मिला है. जांच की जा रही है और मामला सही पाए जाने पर कानूनी और विधिक कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Location :
Bahraich,Uttar Pradesh
First Published :
January 01, 2026, 19:59 IST










