प्रेमी से शादी के लिए शोले की वीरू बनी लड़की, उठाया ऐसा खौफनाक कदम, मच गया हड़कंप, वीडियो वायरल

Last Updated:January 02, 2026, 08:29 IST

Prayagraj News: प्रयागराज के बालडीह गांव की अंजलि ने प्रेमी राजकुमार से शादी की जिद में सैकड़ों फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़कर हाई-प्रोफाइल ड्रामा किया. कई घंटे तक नीचे नहीं उतरी. पंचायत और परिवार की मौजूदगी में दोनों की शादी तय हुई. घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी.

अंजलि और राजकुमार.

प्रयागराज के गंगानगर जोन के मऊआइमा थाना क्षेत्र के बालडीह गांव में प्रेमी से शादी की जिद ने एक युवती को जोखिम भरा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. अंजलि नाम की युवती ने अपने प्रेमी राजकुमार से शादी करने के लिए सैकड़ों फीट ऊंचे हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई. युवती का यह कदम देखते ही देखते पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार अंजलि ने कई घंटे तक टावर पर रहकर न केवल अपने परिवार बल्कि आसपास के लोगों को भी परेशान किया. प्रेमी और उसके परिवार वाले भी स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थ रहे. घटना की सूचना मिलते ही गांव के अन्य लोग और पंचायत के सदस्य मौके पर पहुंचे. उच्च जोखिम के बावजूद अंजलि ने टावर पर बैठकर अपनी शादी की जिद पर अड़े रहने का फैसला किया.

22 साल की अंजलि और उसी गांव बालडीह के राजकुमार में काफी दिनों से अफेयर चल रहा था. राजकुमार प्राइवेट नौकरी करता है जबकि अंजलि इंटर पास है. दोनों शादी तो करना चाहते थे लेकिन राजकुमार अपने परिवार से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था. अंजलि ज़ब उसे शादी की बात करती तो वो यही कहता कि घर वाले नहीं मानेंगे. ये बातचीत दोनों मे काफी दिनों से हो रही थी. आज अंजलि राजकुमार से नाराज़ होकर हाई टेंशन लाइन के सैकड़ों फिट ऊंचे टावर पर चढ़ कर बैठ गई और वही से कहने लगी, ज़ब तक शादी पक्की नहीं होती तब तक नहीं उतरेगी. बात नहीं मानी तो वो टावर से कूद कर अपनी जान दे देगी.

कुछ समय बाद, पंचायत बुलाई गई जिसमें प्रेमी-प्रेमिका और उनके परिवारों की मौजूदगी रही. पंचायत में दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत हुई. अंजलि और राजकुमार के बीच समझौता हुआ और दोनों की शादी पर सहमति बन गई. इसके बाद युवती सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतरी.

जानकारी मिली है कि अंजलि और राजकुमार दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले हैं. अंजलि शादी करना चाहती थी, लेकिन राजकुमार के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे. इस विरोध के चलते युवती ने यह हाई-प्रोफाइल कदम उठाया. घटना ने न केवल गांव के लोगों को हैरान किया बल्कि सोशल मीडिया और आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बन गई.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Location :

Allahabad,Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 08:29 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति