Last Updated:October 05, 2025, 12:05 IST
शबनम सैयद ने ‘कुबूल है’ में शिरीन का किरदार निभाया था. इस सीरियल में उन्होंने अपनी मासूमियत से सबका दिल जीत लिया था. एक्ट्रेस ने प्यार की खातिर मजहब की दीवार लांघकर धर्म परिवर्तन कर लिया. वो मुस्लिम से हिंदू बन गईं. शादी के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी, वो नाम बदलकर सुरभि वंजारा बन गईं और अब सुरभि हाउसवाइफ और कॉमेडियन हैं.
ख़बरें फटाफट
एक्ट्रेस ने पति के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया.
कूनई दिल्ली. करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति के पॉपुलर शो ‘कुबूल है’ में शिरीन के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस शबनम सैयद अब लाइमलाइट और ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो चुकी हैं. एक्ट्रेस ‘हमारी सास लीला’ में निर्मला और ‘हिटलर दीदी’ में झुम्पा जैसे रोल्स से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन वो काफी समयसे पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. उन्हें किसी शो में देखा नहीं गया. एक्ट्रेस के नाम के साथ-साथ उनका लुक भी इतना बदल गया है कि उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो गया है. एक्ट्रेस शबनम सैयद ने शादी कर के ग्लैमर की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. तो चलिए जानते हैं कि अपनी खूबसूरती और मासूमियत से सबका दिल जीतने वाली कुबूल है की सीरीन अब कहां हैं और क्या कर रही हैं.
एक्ट्रेस शबनम सैयद ने हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति से शादी की है और वो कहते हैं ना कि प्यार में सब जायज होता है, एक्ट्रेस की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है. 9 अगस्त 1979 को मुंबई में जन्मीं एक्ट्रेस को आपने अक्सर पर्दे पर विलेन के तौर पर देखा होगा, पहली बार सुरभि ज्योति के शो कुबूल है में शबनम मासूम किरदार में दिखी थीं. बचपन से ही शबनम की आंखों में एक्ट्रेस बनने का ख्वाब था. छोटी सी उम्र से ही वो बड़े पर्दे पर कुछ कर दिखाना चाहती थीं.
शादी के बाद शबनम ने छोड़ी एक्टिंग
एक्टिंग के साथ ही एक्ट्रेस शबनम सैयद को स्टैंडअप कॉमेडी का भी बहुत शौक है. वो बहुत शानदार कॉमेडी करती हैं. वो पेशेवर कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान बना रही थीं. हालांकि शादी के बाद अब वो एक हाउसवाइफ हैं. शबनम ने 2011 में गुजराती बिजनेसमैन सौरभ वंजारा से शादी कर ली. कपल काफी लंबे समय से डेट कर रहा था. इंटरफेथ मैरिज के लिए एक्ट्रेस ने धर्म की दीवार भी लांघ दी थी. वो मुस्लिम से हिंदू बन गईं.
प्यार के लिए शबनम ने बदला धर्म
अपने बॉयफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधने के लिए एक्ट्रेस ने अपना नाम तक बदल लिया. वो शबनम से सुरभि बन गईं. अपने पुराने इंटरव्यू में नाम और पहचान बदलने के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके बॉयफ्रेंड से मिलने से पहले उनके परिवारवाले हमेशा बात करते थे कि वो सौरभ के लिए सुरभि नाम की लड़की लाएंगे, तो उन्होंने बस अपना नाम सुरभि रख लिया.
स्टैंडअप कॉमेडी से करती हैं गुजारा
View this post on Instagram
चेहरे का बिगड़ा हाल
शादी करते ही एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी और उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स कराया है जिससे अब उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है. वो सोशल मीडिया पर सुरभि सौरभ वंजारा के नाम से ही जानी जाती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर उनके कॉमेडी वीडियोज भी हैं.
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 05, 2025, 12:05 IST











