Last Updated:October 15, 2025, 21:24 IST
India vs Australia Hockey: भारत ने एक दिन पहले पाकिस्तान से ड्रॉ खेला था. इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 4-2 से हराया दिया.भारत की चार मैचों में यह पहली हार है. टीम इंडिया ने चार में से दो मैच जीते हैं जबकि एक में उसे हार मिली है वहीं एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.
सुल्तान जोहोर कप में भारत की पहली हार.
नई दिल्ली. पाकिस्तान से ड्रॉ खेलने वाली भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली है. भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बुधवार को मलेशिया के जोहोर में खेले गए सुल्तान जोहोर कप में पहली शिकस्त का सामना करना पड़ा. जब उसे पूल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4-2 से हरा दिया. भारत के लिए कप्तान रोहित (22वें मिनट) और अर्शदीप सिंह (60वें मिनट) ने गोल किए जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑस्कर स्प्राउल (39वें और 42वें मिनट), एंड्रयू पैट्रिक (40वें मिनट) और कप्तान डायलन डाउनी (51वें मिनट) ने गोल दागे.
भारत चार मैच में सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. भारत ने दो मैच जीते हैं, एक ड्रॉ खेला और एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया चार मैच में 10 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है. टीम ने तीन मैच में जीत दर्ज की जबकि एक मुकाबला बराबरी पर छूटा. भारत अपने अगले मैच में 17 अक्टूबर को मलेशिया से भिड़ेगा.
भारत पाकिस्तान मैच 3-3 से ड्रॉ रहा
इससे एक दिन पहले, भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मैच 3-3 से ड्रॉ पर खत्म हुआ. तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने 2-0 की बढ़त बनाए हुए था, लेकिन आखिरी 20 मिनट के खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागे. इस समय मैच भारत की पकड़ में नजर आ रहा था लेकिन आखिरी 5 मिनट में पाकिस्तान ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और इसे गोल में तब्दील कर दिया. इसके साथ ही यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ.
हैंडशेक करते नजर आए भारत-पाक खिलाड़ी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर जारी नो-हैंडशेक पॉलिसी हॉकी के कोर्ट पर खत्म हो गई. एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की हॉकी की टीमें मंगलववार को आमने-सामने आई थीं. मलेशिया की धरती पर जोहोर बाहरू में तमन दया हॉकी स्टेडियम में जोहोर कप 2025 में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई. इस दौरान दोनों टीमों के प्लेयर्स एक दूसरे के साथ हैंडशेक करते नजर आए.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 15, 2025, 21:24 IST











