Last Updated:October 03, 2025, 12:59 IST
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आर्टिस्ट को बैन कर दिया. सभी पाकिस्तानी कलाकारों के लिए भारत के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं,लेकिन पड़ोसी देश में भारतीय फिल्मों का बोलबाला है. भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान में काफी पसंद किया जा रहा है. नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में 5 भारतीय फिल्में ही हैं और दिलचस्प बात है कि पाक में जिस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है वो भारत में बुरी तरह फ्लॉप रही थी.
ख़बरें फटाफट
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर इन हिंदी फिल्मों का बोलबाला है.
नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में पहलगाम हमले के बाद से कड़वाहट बढ़ गई है. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के लिए अपनी सरहदें और दिलों के दरवाजे बंद कर लिए हैं. इस बीच हानिया आमिर और फवाद खान की भारत में रिलीज होने वाली फिल्मों पर भी बैन लगा दिया गया, लेकिन पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों में दीवानगी कम नहीं हुई हैं. रिश्तों में आई कड़वाहट के बावजूद पड़ोसी देश में भारतीय फिल्मों को जमकर देखा जा रहा है. पड़ोसी देश पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में कई भारतीय फिल्में हैं.
पाकिस्तान की टॉप 10 फिल्मों की बात करें, तो सबसे ज्यादा वहां उस फिल्म को देखा जा रहा है जो फिल्म यहां भारत में फ्लॉप रही हैं. जी हां, भारत में फ्लॉप रही फिल्म पड़ोसी देश में टॉपम टॉप है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है जो यहां बॉक्स-ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई. ये फिल्म अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ सरदार 2’ है.
नंबर 1 पर है ये फिल्म
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘सन ऑफ सरदार’ बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं कर पाई. फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में नाकाम रही है. यहां तक कि भारत में फिल्म को ओटीटी पर भी कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है, लेकिन पाकिस्तान में सन ऑफ सरदार 2 नंबर 1पर है. इसे सबसे ज्यादा देखा जा रहा है.
600 करोड़ी बनी टॉप 2
नंबर 2 पर जो है फिल्म है उसका इंडिया में भी जबरदस्त क्रेज था, वो फिल्म सैयारा है. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा ने भारत में शानदार कमाई की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 580 करोड़ के आसपास का कलेक्शन दर्ज किया. इंडिया में नेटफ्लिक्स पर भी इसे अच्छा रिस्पांस मिला और पाकिस्तान में भी ये छाई हुई है.
तीसरे नंबर पर सिद्धार्थ चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 है और चौथे नंबर पर 28 ईयर्स लेटर है. 28 ईयर्स लेटर एक साइंस फिक्शन फिल्म है जो पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल है.
अब अगर टॉप 10 में नीचे की तरफ की फिल्मों की बात करें तो इनमें मेटिंस, सेवेंथ सन, के पॉन डीमन हंटर्स, मेटेरियलिस्ट शामिल हैं. इस लिस्ट में नंबर 9 पर मनोज बाजपेयी की इंस्पेक्टर जेंडी और 10वें स्पॉट पर थ्रिलर फिल्म तेहरान काबिज है.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 03, 2025, 12:59 IST










