Last Updated:September 13, 2026, 12:15 IST
CINTAA विवाद के बीच उपासना सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने एसोसिएशन के कामकाज करने के तरीके पर सवाल खड़े करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर सवाल खड़े किए थे. विवाद के बढ़ने के बाद सिंटा के कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद दोबारा चुनाव कराए गए.
उपासना सिंह ने दर्ज की जीत.
नई दिल्ली. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए पूर्व सदस्य उपासना सिंह ने पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर कई संगीन आरोप लगाए थे. उपासना सिंह ने आरोप लगाया था कि पद्मिनी और पूनम सारे फैसले अपनी मनमर्जी से लेती हैं. इन आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिले के बीच अब उपासना सिंह ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है.
कई हफ्तों तक चली बहस और इस्तीफों के बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन में 12 सितंबर को दोबारा चुनाव कराए गए. शनिवार शाम हुए इन चुनावों में अभिनेत्री उपासना सिंह और उनके गुट ने जीत हासिल की. CINTAA की एग्जीक्यूटिव कमेटी के कई सदस्यों के इस्तीफे के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इन नए चुनावों की घोषणा की थी.
कानूनी कर्यवाही के बाद आएगा अंतिम रिजल्ट
अदालत ने चुनाव कराने की अनुमति दे दी थी, हालांकि इसका अंतिम परिणाम चल रही कानूनी कार्यवाही के फैसले के अधीन रहेगा. हालांकि इसका अंतिम परिणाम चल रही कानूनी कार्यवाही के फैसले के अधीन रहेगा.
8 सदस्यों के इस्तीफे के बाद हुए री-इलेक्शन
ये विवाद पिछले कुछ महीनों से लगातार बढ़ रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, CINTAA के करीब 8 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था. बताया गया कि वे संगठन की पदाधिकारी पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी के फैसले लेने के तरीके से खुश नहीं थे. कुछ सदस्यों का मानना था कि दोनों महत्वपूर्ण फैसले संगठन के अन्य सदस्यों से सलाह लिए बिना अपने स्तर पर ले रही थीं.
पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों को खारिज किया था, लेकिन उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. लगातार बढ़ते विवादों के बीच दोबारा चुनाव कराये गए. अब उपासना सिंह की जीत पर फैसला कानूनी कार्यवाही के बाद ही आएगा.
इसी को लेकर संगठन के भीतर मतभेद बढ़ते गए और आखिरकार कई सदस्यों ने एग्जीक्यूटिव कमेटी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद FWICE की ओर से नए चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. अब उपासना सिंह के गुट की जीत के बाद पद्मिनी और पूनम को बड़ा झटका लगा है. अब CINTAA के भीतर चल रहा विवाद किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 13, 2026, 12:15 IST











