नशे में धुत दारोगा की दबंगई, पहले ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, फिर DCP से ही उलझा, देखें वीडियो

Last Updated:January 01, 2026, 15:26 IST

Barabanki Viral Video: बाराबंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नशे में धुत एक दारोगा साहब ने पहले तो ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई और फिर डीसीपी से ही भीड़ गए. आइए आपको पूरी घटना बताते हैं.

बाराबंकी: नए साल के जश्न के दौरान 31 दिसंबर की रात देश के अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन देखने को मिला, जिसके खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई, लेकिन जब खुद पुलिसकर्मी ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने लगें तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है. ऐसा ही एक मामला बाराबंकी पुलिस लाइन के पास देखने को मिला. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

दरअसल 31 दिसंबर की रात बाराबंकी में तैनात दारोगा अमित जायसवाल पर न्यू ईयर के जश्न का ऐसा खुमार सवार था कि वह शराब के नशे में गाड़ी चलाने लगे. इतना ही नहीं, दारोगा ने हजरतगंज इलाके में चेकिंग और डायवर्जन के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया. जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास भी किया.

डीसीपी से दारोगा ने की बहस

घटना ने तब दिलचस्प मोड़ ले लिया जब मौके पर पहुंचे डीसीपी से भी अमित जायसवाल की बहस हो गई. नशे की हालत में दारोगा पहले डीसीपी को पहचान नहीं पाया, लेकिन जब उसे सामने खड़े अधिकारी की असल पहचान का पता चला तो उसके होश उड़ गए और नशा उतरता नजर आया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नशे में धुत दारोगा डीसीपी से बहस करता दिखाई दे रहे हैं.

नशे में धुत दारोगा का रौब

पुलिसकर्मियों के अनुसार, मौके पर पहुंचे डीसीपी कमलेश दीक्षित ने पहले अमित जायसवाल को समझाने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत दारोगा का रौब कम नहीं हुआ और वह डीसीपी से ही बहस करता रहा. हालांकि जैसे ही उसे अधिकारी की पहचान का एहसास हुआ, उसके तेवर तुरंत ढीले पड़ गए. इस दौरान सैकड़ों लोग मौके पर खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते रहे.

घटना का वीडियो वायरल

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी दारोगा को सहारा देकर पुलिस जीप में बैठाया और हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया. वहीं इस पूरे मामले की जानकारी बाराबंकी पुलिस प्रशासन को दी गई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. वहीं आरोपी दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Location :

Bara Banki,Uttar Pradesh

First Published :

January 01, 2026, 15:26 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति