नया साल गाजियाबाद वाहन चालकों के लिए पड़ा भारी, प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मंहगा, अब इतना लगेगा चार्ज

Last Updated:January 01, 2026, 15:03 IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अब प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र महंगा हो गया है, जो दो पहिया और चार पहिया, सभी वाहनों के लिए अनिवार्य किया गया है. एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से तय प्रावधानों के अनुसार, ऑनलाइन प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में हर वर्ष पांच प्रतिशत शुल्क वृद्धि का नियम है.

गाजियाबाद प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र

गाजियाबाद: नए साल से वाहन चालकों को प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनवाना अब महंगा पड़ेगा. परिवहन आयुक्त के फैसले के बाद गाजियाबाद में प्रदूषण प्रमाण पत्र की शुल्क दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है. इस फैसले से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है. जानकारी देते हुए एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से तय प्रावधानों के अनुसार, ऑनलाइन प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में हर वर्ष पांच प्रतिशत शुल्क वृद्धि का नियम है. इस शुल्क वृद्धि को लागू करने और अंतिम निर्णय लेने का अधिकार परिवहन आयुक्त को दिया गया है. इसी क्रम में नए साल से संशोधित शुल्क दरें लागू कर दी गई हैं.

इतना देना होगा चार्ज

परिवहन आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब दोपहिया पेट्रोल वाहनों के लिए प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र की फीस 65 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये कर दी गई है. वहीं तिपहिया और चारपहिया पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी वाहनों के लिए यह शुल्क 85 रुपये के स्थान पर अब 90 रुपये देना होगा. इसके अलावा डीजल वाहनों के लिए प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र की फीस 115 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये कर दी गई है.

प्रशासन की वाहन चालकों से अपील

एआरटीओ ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाती है और शुल्क वृद्धि शासन के निर्धारित नियमों के तहत ही लागू की गई है. उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए यह प्रमाण पत्र बेहद जरूरी है और समय-समय पर इसे बनवाना सभी वाहन चालकों के लिए अनिवार्य है. प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू रखी गई है और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे समय पर अपने वाहनों की जांच कराकर वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र जरूर बनवाएं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

January 01, 2026, 15:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति