Last Updated:January 01, 2026, 13:00 IST
Kashi Vishwanath Mandir: नए साल की शुरुआत में काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक सैलाब उमड़ पड़ा है. साल 2025 के आखिरी हफ्ते में करीब 20 लाख भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे, जिससे महाकुंभ के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना. भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अतिरिक्त प्रवेश द्वार, मेडिकल सुविधा और झांकी दर्शन की व्यवस्था की है. श्रद्धालुओं की भारी संख्या से काशी का पर्यटन और स्थानीय कारोबार भी पूरी तरह बम-बम हो गया है.
वाराणसी: नए साल के पहले दिन ही काशी विश्वनाथ के भक्तों का नया रिकॉर्ड कॉयम हो गया है. साल 2025 के आखरी सप्ताह में करीब 20 लाख श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच गए. भक्तों की यह भीड़ महाकुंभ के बाद अब तक एक सप्ताह में आने वाले सबसे बड़े रिकॉर्ड के तौर पर देखी जा रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर में 25 दिसम्बर से ही भक्तों का रेला लगा हुआ है. यह भीड़ बढ़ती ही का रही है.
मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि बीते 3 दिनों में ही 11 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए देश के अलग-अलग कोनो से काशी आएं है. भक्तों की रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए धाम क्षेत्र में खोया पाया केंद्र सहित मेडिकल सुविधाओं को भी एक्टिव किया गया है.
5 प्रवेश द्वार भी खुला
इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम में आम तौर पर श्रद्धालुओं के आगमन के लिए 4 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं लेकिन वर्तमान में भीड़ को देखते हुए सिलको गेट को भी भक्तों के लिए खोला गया है. इसके अलावा भक्त अपने सामान को सुरक्षित रख सकें इसके लिए फ्री लॉकर सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.
यह भी पढ़ें: नए साल पर गोवा, मनाली नहीं…काशी बनी पहली पसंद, अध्यात्म में डूबे श्रद्धालु; 6 से 8 लाख दर्शन का अनुमान
3 जनवरी तक सिर्फ झांकी दर्शन
फिलहाल काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भक्तों को झांकी दर्शन दें रहें है. मंदिर प्रशासन ने स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह रोक लगा रखी है.इसके लिए गर्भगृह के सभी द्वार पर बैरिकेडिंग भी है. अर्चकों को छोड़ किसी को भी गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं है. उधर एक महीने तक बाबा के सभी आरतियों के टिकट की बुकिंग भी फुल हो गई है.
पर्यटन उद्योग बम बम
काशी में भक्तों की भीड़ के कारण पर्यटन उद्योग भी बम-बम हो गया है. टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि वाराणसी में लगातार पर्यटकों का आगमन हो रहा है. जिसके कारण होटल उद्योग को भी संजीवनी मिली है. वाराणसी के 90 फीसदी होटल अब भी फुल है और लगातार रिसेप्शन पर बुकिंग के लिए इंक्वायरी भी आ रही है. उधर नाविक और दूसरे स्थानीय कारोबारी भी पर्यटको की भीड़ के कारण गदगद है. इसके अलावा बनारसी साड़ी और दूसरे उद्योगों को भी इससे काफी फायदा हुआ है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
Location :
Varanasi,Uttar Pradesh
First Published :
January 01, 2026, 13:00 IST










