नए साल के जश्न में गाजियाबाद ने तोड़े शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड, सिर्फ दो दिन में गटक गए 13 करोड़ की शराब

गाजियाबाद: नए साल के स्वागत में गाजियाबाद में जश्न का माहौल इस कदर बना कि शराब की बिक्री ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. 30 और 31 दिसंबर को शहर में लोग करीब 13 करोड़ रुपये की शराब गटक गए. नए साल की पूर्व संध्या पर देसी और विदेशी शराब की दुकानों पर देर शाम से ही भारी भीड़ उमड़ी. कई इलाकों में हालात ऐसे रहे कि दुकानों के बाहर लंबी कतारें लग गईं और देर रात तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा.

बिक्री के आंकड़ों में भी जबरदस्त उछाल 

जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंघ ने बताया कि जिले में कुल 463 शराब की दुकानें संचालित हैं. इनमें देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें शामिल हैं. नए साल के मौके पर मांग को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन के लिए 70 अस्थायी लिकर लाइसेंस भी जारी किए थे. इन अस्थायी लाइसेंसों के जरिए होटल, क्लब, बैंक्वेट हॉल और निजी पार्टियों में खुलेआम शराब परोसी गई. इससे न सिर्फ शराब की उपलब्धता बढ़ी बल्कि बिक्री के आंकड़ों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

170 करोड़ की बिकी शराब

अगर पूरे दिसंबर महीने की बात करें, तो तस्वीर और भी चौंकाने वाली है. दिसंबर 2025 में गाजियाबाद में करीब 170 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई. ठंड का मौसम, शादी-विवाह का सीजन और नए साल का जश्न इन तीनों कारणों ने मिलकर शराब कारोबार को नई रफ्तार दे दी. आबकारी विभाग का मानना है कि दिसंबर महीने की यह बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा रही है जिससे सरकारी राजस्व में भी अच्छा इजाफा हुआ है.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा रही मांग

शहर के अलग-अलग इलाकों में बिक्री के आंकड़े अलग नजर आए. इंदिरापुरम, वैशाली और वसुंधरा क्षेत्र शराब बिक्री के मामले में सबसे आगे रहे. इन इलाकों में बड़ी संख्या में हाई-राइज सोसाइटी, क्लब, पब और रेस्टोरेंट हैं जहां नए साल की पार्टियों का खास जोर रहा. जैसे-जैसे शाम ढली, वैसे-वैसे शराब की दुकानों पर भीड़ बढ़ती गई.

कई दुकानों में स्टॉक तक हो गए खत्म

कई दुकानों पर देर रात तक स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई जिससे ग्राहकों को दूसरी दुकानों का रुख करना पड़ा. नए साल की रात पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. वहीं आबकारी विभाग की टीमों ने भी दुकानों और अस्थायी लाइसेंस वाले स्थानों पर निगरानी रखी.

आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से भी रहा खास

नए साल का जश्न गाजियाबाद में सिर्फ आतिशबाजी और पार्टियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के कारण यह जश्न आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से भी खास बन गया. दिसंबर और नए साल की यह बिक्री आने वाले महीनों के लिए भी शराब कारोबार की मजबूत तस्वीर पेश कर रही है.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति