देश को थी दहलाने की प्लानिंग, गुजरात ATS ने कर दी आतंकवादी साजिश नाकाम, UP से निकला बड़ा कनेक्शन

Last Updated:November 09, 2025, 14:11 IST

Terrorist Arrested in Gujarat: गुजरात एटीएस ने गांधीनगर के पास अदलाज से तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. ये तीनों एक नए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं. इनमें से दो का कनेक्शन यूपी से निकला है.

गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी.

ISIS Terrorist Arrested in Ahmadabad: एक तरफ दुश्मन देश में आतंकवादी हमले कराने के लिए नजर गड़ाए हुए बैठा है. तो वहीं देश की सुरक्षा एजेंसी इन दुश्मनों को मजा चखाने के लिए अलर्ट हैं. ऐसी ही एक बड़ी साजिश को गुजरात के आतंक विरोधी दस्ते ने नाकाम कर दिया है. आतंकी हमले की साजिश रच रहे आईएसआईएस के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इन आतकंवादियों का कनेक्शन उत्तर प्रदेश से भी निकला है. आइए जानते हैं सब…

आतंकवाद के खिलाफ गुजरात एटीएस के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एटीएस ने आईएसआईएस के तीन आतंकवादियों को पकड़ा है. ये गांधीनगर के अदलाज से गिरफ्तार किए गए हैं. गुजरात एटीएस ने बताया कि तीनों आतंकवादियों पर पिछले एक साल से उनकी नजर थी. ये सभी संदिग्‍ध आतंकवादी हथियार एक्सचेंज करने के लिए पहुंचे थे. देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में थे. इसको लेकर बड़ी साजिश रची गई थी. हालांकि, अब इस साजिश को नाकाम कर दिया गया है. गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को अडालज में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने की सूचना मिली थी. मुखबरी के आधार पर ATS ने इलाके में छापेमारी की, जिसके बाद 3 आरोपियों को धर दबोचा गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि पकड़े गए 2 आतंकी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. वहीं, तीसरा आतंकी हैदराबाद का निवासी है. यह तीनों मिलकर देश की कई जगहों पर आतंकी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. इनकी उम्र करीब 30 से 35 साल है. इससे पहले भी देश में हमले की साजिश रचने और नवयुवकों को गुमराह कर उन्‍हें आतंक के दलदल में घसीटने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया था. झारखंड की राजधानी रांची से कुछ आरोपियों को पकड़ा भी गया था. वहीं, इस साल की शुरुआत में गुजरात एटीएस ने अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इनमें बेंगलुरु की एक महिला भी शामिल थी, जो कथित रूप से ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल चला रही थी.Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 14:09 IST

homeuttar-pradesh

अहमदाबाद में बड़ी आतंकवादी साजिश नाकाम, यूपी से निकला कनेक्शन

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति