Last Updated:November 09, 2025, 09:34 IST
Agriculture News: मुरादाबाद के किसान विमल चौहान ने शिवानी वैरायटी से 5.30 फीट लंबी ऑर्गेनिक लौकी उगाई, जिसे देख लोग हैरान हैं और कई जगह सम्मानित भी किया गया है.
मुरादाबाद: किसान नए-नए आइडिया खोज कर नई-नई खेती करने में जुटे हुए हैं. तो वहीं एक किसान ऐसे हैं, जिन्होंने ऑर्गेनिक लौकी की खेती की है. लेकिन उन्होंने ऐसी अनोखी लौकी तैयार की है. जिसे देख हर कोई हैरान रह गया . लौकी की लंबाई 5. 30 फिट है. इसके साथ यह लौकी ऑर्गेनिक रूप में तैयार की गई है. किसान की लौकी को देख हर कोई हैरान रह जाता है. क्योंकि किसान की लौकी की लंबाई बहुत ज्यादा है. इसकी जैविक खेती को लेकर किसान को जगह-जगह सम्मानित भी किया जा चुका है.
शिवानी वैरायटी के बीज की लगाई लौकी
किसान विमल चौहान ने बताया कि हमने शिवानी वैरायटी की लौकी का बीज मार्केट से लिया था. इसके साथ ही इसी बीज को हमने लगा दिया. जिसकी बेल तैयार हो गई थी. उसके बाद उसपर लौकी आनी शुरू हो गई. लेकिन हमने इस लौकी की खेती में किसी भी रसायन का प्रयोग नहीं किया था. वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत, केचुआ खाद सहित देसी चीजों का प्रयोग कर ऑर्गेनिक लौकी उगाई थी और इसकी देखभाल करते रहे. धीरे-धीरे इसकी लंबाई बढ़ती गई और लास्ट में इसकी लंबाई 5.30 फीट पहुंच गई. इसके साथ ही वजन साढ़े 8 किलो हो गया. अब बेल पर कई लौकी आ रही हैं. जिनकी लंबाई धीरे-धीरे बढ़ रही है. 4 फीट से ऊपर 5 फीट 5.30 फीट तक की लौकी आज भी बेल पर मौजूद हैं. इसके अलावा इस बीज की लौकी की लंबाई करीब 7 फीट तक पहुंच जाती है.
दिल्ली से मिला आइडिया
उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली गया था जहां प्रदर्शनी में एक किसान लंबी लौकी लेकर आया था. उसी से जानकारी लेकर और बीज लेकर मैनें यह लौकी उगाई थी. यह लौकी छोटे साइज में 15 से 20 दिन में तैयार हो जाएगी और लगभग इस लौकी की 7 फीट तक हाईट पंहुच जाती है. ज्यादा लंबाई होने में करीब डेढ़ माह का वक्त लग जाता है. इसके साथ ही 50 रुपए के 4 बीज के हिसाब से इसके बीज मिलते हैं. इस लौकी को लेकर मैं पूर्व डीएम से सम्मानित भी हो चुका हूं. इसके अलावा जगह-जगह प्रदर्शनी में मुझे अपनी लौकी की प्रदर्शनी लगाने का भी मौका मिलता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
Location :
Moradabad,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 09:34 IST
मुरादाबाद के किसान ने शुरू की यह खेती, फसल देखकर लोगों के उड़ गए होश











