Last Updated:January 01, 2026, 18:06 IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पीड़िता को न्याय दिलाते हुए 24 घंटे के भीतर उसका आशियाना उसको वापस दिला दिया. यह पूरा मामला चंदौली जिले का है, जहां एक दबंग ने पूर्व सैनिक की बेटी अंजना का मकान कब्जा कर लिया था.
सीएम योगी ने अंजना को दिलाया उसका आशियाना.
लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पीड़िता को न्याय दिलाते हुए 24 घंटे के भीतर उसका आशियाना उसको वापस दिला दिया. यह पूरा मामला चंदौली जिले का है, जहां एक दबंग ने पूर्व सैनिक की बेटी अंजना का मकान कब्जा कर लिया था. बीते बुधवार को पीड़िता अपनी फरियाद लेकर सीएम योगी के पास पहुंची.
सीएम योगी को बताई अपनी पीड़ा
इस दौरान उसने सीएम योगी को अपनी सारी पीड़ा बताई. सीएम योगी ने देश की सेवा करने वाले सैनिक की बेटी की पीड़ा को सुन तत्काल समाधान दिलाया. नए साल के पहले ही दिन अंजना की समस्या का समाधान हो गया. जिले की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बलवंत यादव व मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. सीएम योगी की संवेदनशीलता से मिली छांव. अंजना ने आभार जताते हुए सीएम योगी को थैंक्यू कहा. अंजना ने कहा, ‘थैंक्यू योगी अंकल! गॉड ब्लेस यू.’
दर-दर भटक रही थी अंजना
बीते बुधवार को अंजना ने सीएम योगी को चंदौली के दबंगों ने उसके मकान पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसके चलते वह दर-दर भटकने को मजबूर हो गई. सीएम ने देश की सेवा करने वाले सैनिक की बेटी की पीड़ा को गंभरीता से सुना और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
अंजना के चेहरे पर लौटी मुस्कान
सीएम योगी का निर्देश मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई. नए साल के पहले ही दिन अंजना की समस्या का समाधान कर दिया गया. प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अंजना को उसका मकान सौंपा गया, जिससे उसके चेहरे पर राहत और भरोसे की मुस्कान लौट आई. बताया गया कि अंजना का मकान लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में स्थित है. लंबे समय से वह नय्या की आस लगाए बैठी थी. लेकिन सीएम योगी से मुलाकात के बाद उसकी उम्मीदें हकीकत में बदल गई.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
First Published :
January 01, 2026, 17:58 IST










