Last Updated:May 08, 2026, 13:40 IST
Chandauli News: यूपी के चंदौली में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोमवार को बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ. कहा गया कि इसकी जद में समाजवादी पार्टी का दफ्तर भी आ गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि 200 के करीब मकानों, दुकानों और स्कूलों पर बुलडोजर एक्शन हुआ है, सिर्फ सपा दफ्तर पर नहीं.
ख़बरें फटाफट
चंदौली में सपा कार्यालय पर चला बुलडोज़र
चंदौली. यूपी के चंदौली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के सातवें दिन सोमवार को फिर बुलडोजर गरजा. जीटी रोड पर दो दिन की मोहलत समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी. इस दौरान खबर आई कि समाजवादी पार्टी का कार्यालय पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया, जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखी गई. हालांकि, पुलिस ने बाद में खंडन किया कि सिर्फ सपा दफ्तर पर कार्रवाई नहीं की गई है.
पुलिस की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि अब तक 200 से ज्यादा दुकान मकान स्कूलों पर बुलडोजर चला हैं. सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. सिर्फ सपा कार्यालय पर नहीं हुई कार्रवाई. कुछ न्यूज़ चैनल केवल समाजवादी पार्टी कार्यालय गिराने की खबरें चला रहे हैं- इससे पहले पूर्व सांसद रामकिशुन सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीएम अनुपम मिश्रा से भिड़ गए. गुस्साए पूर्व सांसद और उनके समर्थकों की बदसलूकी के बाद एसडीएम अनुपम मिश्रा को भागते हुए नजर आए.
प्रशासन के अनुसार, अतिक्रमणकारियों ने खुद दो दिन का समय मांगा था, जिसके बाद आज फिर से कार्रवाई शुरू की गई. कोतवाली परिसर में ब्रिफिंग के बाद टीम मुगलसराय कस्बे पहुंची. जीटी रोड से रेलवे परिसर तक अतिक्रमण हटाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर एसडीएम, ईओ, पीडब्ल्यूडी, सीओ, मुगलसराय थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.
पूर्व सांसद रामकिशुन सिंह सपा कार्यालय के गिराए जाने से काफी नाराज नजर आए और उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा. प्रशासन का कहना है कि जीटी रोड के दोनों ओर साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान लगातार जारी रहेगा.
About the Author
Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Chandauli,Uttar Pradesh











