Last Updated:March 12, 2026, 07:56 IST
Lucknow Samachar: राजधानी लखनऊ देवा रोड स्थि उमंग लॉन से एक बच्ची को अगवा करने वाले शराबी को पुलिस राहगीरों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया. नशे धुत्त आरोपी तिलक समारोह से बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. पुलिस ने तीन घंटे में ही बच्ची को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया.
ख़बरें फटाफट
लखनऊ में तिलक समारोह से बच्ची को आगरा करने वाला गिरफ्तार
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के देवा रोड स्थित उमंग लॉन में तिलक समारोह के दौरान एक व्यवसायी की चार वर्षीय मासूम बेटी अगवा हो गई. जिसके बाद समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि, चिनहट पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जागरूक राहगीरों की सतर्कता से बच्ची मात्र तीन घंटे में सुरक्षित बरामद हो गई, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
बुधवार देर रात देवा रोड के उमंग लॉन में एक तिलक समारोह चल रहा था. लखनऊ के एक कारोबारी अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ साले के तिलक में शामिल होने पहुंचे थे. समारोह के दौरान माता-पिता अन्य अतिथियों के साथ व्यस्त थे और बच्ची आसपास खेल रही थी. इसी बीच 36 वर्षीय सर्वेश रावत नामक युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर हाथ पकड़कर लॉन से बाहर ले गया. बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
राहगीरों की सतर्कता से पकड़ा गया
लॉन के सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि आरोपी बच्ची का हाथ थामे उसे लेकर जा रहा है. नशे में धुत आरोपी लड़खड़ाते हुए बच्ची को लेकर कुछ दूर तक पहुंच गया था. राहगीरों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत हस्तक्षेप किया. लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. चिनहट पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया. आरोपी सर्वेश रावत को भी मौके से ही दबोच लिया गया.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
चिनहट पुलिस ने मात्र तीन घंटे के भीतर पूरी घटना को सुलझा दिया. बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाराबंकी के जैदपुर क्षेत्र का रहने वाला है और नशे की हालत में था. उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन लोगों की सतर्कता और पुलिस की तेजी से उसकी मंशा पूरी नहीं हो सकी. पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है.
About the Author
Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
March 12, 2026, 07:56 IST










