तनाव कम करने वाली जड़ी-बूटी, आपके मूड और माइंड को बनाए स्वस्थ, जानिए फायदे

Last Updated:January 01, 2026, 14:58 IST

आज के समय में भी हमारे देश के लोग आयुर्वेद पर गहरा विश्वास रखते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का प्राकृतिक इलाज मौजूद है. ऐसी ही एक महत्वपूर्ण औषधि है ब्राह्मी का पौधा, जो न केवल सेहत के लिए बल्कि सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद भरपूर पोषक तत्वों के कारण इसका इस्तेमाल शरीर के कई रोगों से राहत पाने में सहायक माना जाता है.

आयुर्वेद में हजारों ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिनमें अद्भुत औषधीय गुण पाए जाते हैं. इन्हीं में से एक अत्यंत लाभकारी औषधीय पौधा ब्राह्मी है. यह जड़ी-बूटी सामान्यतः नम स्थानों, तालाबों, नदियों के किनारे और पानी के आसपास उगती है. ब्राह्मी न केवल स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए जानी जाती है, बल्कि यह शरीर के कई अंगों को स्वस्थ रखने में भी मददगार है. यह जड़ी-बूटी आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल हो रही है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं.

जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉक्टर अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि ब्राह्मी एक औषधीय पौधा है. इसके पत्ते, फूल और तना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और फैट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये सभी तत्व हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं और इसके सेवन से हमें कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है.

श्वास संबंधी समस्याओं में गुणकारी: जिन लोगों को अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी श्वास संबंधी बीमारियां होती हैं, उनके लिए ब्राह्मी का अर्क या जूस बेहद लाभकारी माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एडेप्टोजेनिक गुण फेफड़ों को मजबूत करने में मदद करते हैं. इसके सेवन से श्वास नली में होने वाली जलन और सूजन की समस्या भी कम होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कफ की समस्या में फायदेमंद: अगर आप कफ की समस्या से परेशान हैं तो ब्राह्मी का सेवन कर सकते हैं. ब्राह्मी के चूर्ण का नियमित इस्तेमाल करने से कफ की समस्या से राहत मिलती है और यह जमाव को दूर करने में मददगार साबित होता है.

तनाव को कम करने में असरदार: ब्राह्मी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसे एक एडाप्टोजेन जड़ी-बूटी माना जाता है, जो तनाव को कम करने में मददगार साबित हो सकती है और मानसिक शांति प्रदान करती है.

दिल की बीमारी में फायदेमंद: ब्राह्मी एक ऐसी जड़ी-बूटी है जिसे दिल की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद: ब्राह्मी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीडायबिटिक गुण शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं.

First Published :

January 01, 2026, 14:58 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति