डेब्यू फिल्म के सेट पर बॉबी देओल संग हुआ था जानलेवा हादसा, बाल-बाल बचे थे एक्टर, बड़े भाई सनी बने मसीहा

Last Updated:October 05, 2025, 08:19 IST

बॉबी देओल ने ट्विंकल खन्ना के साथ ‘बरसात’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में एक सीन के दौरान एक्टर बुरी तरह घायल हो गए थे. वो घोड़े से गिर गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा कि उनके बड़े भाई सनी देओल उनके लिए मसीहा बनकर आए थे.

ख़बरें फटाफट

सनी देओल और बॉबी देओल की बॉडिंग कमाल की है.

नई दिल्ली.  धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने उनके ही नक्शे कदम पर चलते हुए साल 1995 में फिल्म बरसात से एक्टिंग डेब्यू किया था. करियर की शुरुआत में अच्छी रफ्तार पकड़ने के बाद बॉबी देओल का करियर पटरी से उतर गया था और इन दिनों बैड्स ऑफ बॉलीवुड से वो एक बार फिर से चर्चा में छा गए हैं. हाल ही में रेडियो नशा ऑफिशियल के साथ बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि कैसे उनके पूरे करियर के दौरान उनके भाई सनी देओल ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा और वो हमेशा उनका सहारा बने रहे.

अपने बड़े भाई सनी देओल के बारे में बात करते हुए बॉबी ने अपनी डेब्यू फिल्म बरसात का एक वाक्या शेयर किया. वो कहते हैं, ‘मुझे अभी भी याद है, इंग्लैंड में शूटिंग के दौरान मेरा पैर टूट गया था. मैं घोड़े पर सवार था, दूसरे घोड़े से टकरा गया, संतुलन खो दिया और जोर से जमीन पर गिर गया. मैंने देखा कि मेरा एक पैर पूरी तरह से मुड़ गया था. मैंने खड़े होने की कोशिश की लेकिन फिर से गिर गया. भईया (सनी) वहां थे — उन्होंने मुझे अपने कंधों पर उठाया और ले गए. मेरी सारी ताकत उनसे आई. बस यह जानकर कि वह वहां थे, मुझे लगा कि कुछ भी बुरा नहीं हो सकता.

सनी देओल ने बचाई भाई बॉबी की जान

बरसात एक्टर आगे कहते हैं कि सनी ने तुरंत उस रात उन्हें सबसे करीब हॉस्पिटल पहुंचाया. लेकिन जो हुआ वो खतरनाक हो सकता था. इस बारे में वो आगे कहते हैं, ‘वो मुझे पास के एक छोटे अस्पताल में ले गए, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि डॉक्टरों ने कहा, ‘हम उनके पैर को बचा नहीं सकते.’ तभी भईया ने मुझे रातोंरात लंदन एयरलिफ्ट कराया. वहां मेरी सर्जरी हुई. वह हमेशा मेरे लिए वहां मौजूद रहे.’

बड़े भाई को सुपरमैन मानते हैं बॉबी देओल

बॉबी देओल अपने बड़े भाई सनी को अपना सुपरमैन मानते हैं. कपिल शर्मा के शो पर एक्टर ने कहा था कि अगर उनकी जिंदगी में कोई सुपरमैन की तरह है तो वो उनके भईया सनी देओल हैं. उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में अपने भईया जितना मजबूत किसी को नहीं देखा है. इतनी सारी सर्जरी के बाद आज भी उन्हें सेट पर किसी को उठाना होता है, तो वो बिनी लड़खड़ाए ऐसे उठा लेते हैं जैसे कोई वजन ही न हो.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 05, 2025, 08:19 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति