Last Updated:October 03, 2025, 14:01 IST
बॉलीवुड फिल्मों में हीरो का किरदार बहुत ही स्मार्ट होता है. बॉलीवुड फिल्मों में यही दिखाया जाता है कि हीरो वही है जो सब कुछ कर सकता है. वो बहुत अच्छा आशिक होता है. आज्ञाकारी बेटा होता है. मुश्किल से काम हीरो ही करता है. हालांकि बॉलीवुड एक्टर की पर्सनल लाइफ इससे उलट होती है. बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने पर्दे पर तो ऐसे ही अविश्वसनीय रोल निभाए, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं लेकिन पर्सनल लाइफ में यह एक्टर ‘बुद्धू राम’ ही है. घर पर अपने से टीवी-लैपटॉप भी नहीं चला पाता.
कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आमिर खान पर्सलाइफ में टेक्नोलॉजी से बहुत दूर रहते हैं…
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से जाना जाता है. उन्होंने राजा हिंदुस्तानी, पीके, धूम 3, तारे जमी पर, लगान, सरफरोश, दिल और कयामत से कयामत तक जैसे कई सफल फिल्में दी हैं. उनके बारे में कहा जाता है कि वो कोई भी सीन जब करते हैं, उसमें कोई कसर नहीं छोड़ते. कई फिल्मों की स्क्रिप्ट, कहानियों को उन्होंने डायरेक्टर के साथ मिलकर सुधरवाया. कई फिल्मों में आमिर खान ने स्मार्ट एक्टर के रोल भी निभाए. धूम 3 में आमिर खान ने सुपरचोर की भूमिका निभाई. आमिर खान पर्सनल लाइफ में तकनीकी को अपनाने में बहुत पीछे हैं. वो अपने से घर में रिमोट से टीवी भी नहीं चला पाते. इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था.
आमिर खान ने अपने एक इंटरव्यू में दिलचस्प किस्सा बताया था. बकौल आमिर, ‘1996 में मैं और शाहरुख खान एक शो में हिस्सा लेने गए थे. शो के आखिर में शाहरुख ने बोला कि मैं एक लेटेस्ट लैपटॉप ले रहा हूं. उसने कहा कि मैं जो लैपटॉप ले रहा हूं, वही तेरे लिए खरीद लूंगा ताकि तुम भी कुछ शुरू करो. हम लोग वापस इंडिया आए. 4 साल गुजर गए. मेरा एक मैनेजर था. उसने कहा कि सर मुझे काम करने के लिए एक लैपटॉप की जरूरत है. मैंने नोटिस किया है कि आपका एक लैपटॉप है लेकिन उसे आप यूज नहीं करते. बस ऐसे ही पड़ा रहता है. क्या मैं उसको यूज कर सकता हूं.’
3 इडियट्स में रैचों का किरदार निभाने वाले आमिर ने आगे बताया, ‘मैंने हैरतभरे अंदाज में कहा कि कौन सा लैपटॉप? मेरे पास तो कोई लैपटॉप नहीं था. उसने कहा कि तोशीबा का लैपटॉप अलमारी में पड़ा हुआ है. मैंने कहा कि लाओ, दिखाओ. देखते ही मैंने कहा कि ये तो मुझे शाहरुख ने दिया था. मैंने आज तक यूज ही नहीं किया. चार साल निकल गए. कभी ऑन ही नहीं किया. मैंने उसे यूज करने की परमिशन दे दी लेकिन वो लैपटॉप ऑन ही नहीं हुआ. वो चार साल पड़ा रहा. पता नहीं उसमें क्या हो गया था? फिर ऑन ही नहीं हुआ.’
आमिर ने हाल ही में काजोल-ट्विंकल खन्ना के शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ राज शेयर किए. उन्होंने कहा, ‘मैं टेक्नोलॉजी चैलेंज नहीं ले सकता. मुझसे तो एक टीवी भी ऑन नहीं होता.’ आमिर खान के इस खुलासे से सलमान खान, काजोल और ट्विंंकल भी हैरान रह गईं.
आमिर खान ने 1988 में ‘कयामत से कयामत तक’ से बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू किया था. 14 मार्च 1965 को मुंबई में जन्में आमिर खान का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है. उनके पिता ताहिर हुसैन जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर थे. आमिर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी रचाई थी. इससे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. 2002 में दोनों का तलाक हो गया. 2005 में आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की. उनका एक बेटा आजाद राव खान हुआ. 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की.
About the Author
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
October 03, 2025, 12:19 IST









