जंगल में मिली सिर कटी लाश, पहले मिनट से सस्पेंस होता है शुरू, छठे एपिसोड तक पलट जाती है थ्रिलर सीरीज की कहानी

Last Updated:October 03, 2025, 14:22 IST

Best Suspense Thriller Series On OTT: साल 2025 की एक सीरीज ओटीटी पर धूम मचा रही है. क्राइम थ्रिलर कहानी ऐसी है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सीरीज में पहले मिनट से ही सस्पेंस शुरू होता है, जो आखिर तक बरकरार रहता है. अगर आपने इसे एक बार देखना शुरू किया तो क्लाइमैक्स तक उठने का मन नहीं करेगा.

नई दिल्ली. जंगल में सिर कट लाश मिलती है और पहले मिनट से ही सस्पेंस शुरू हो जाता है. छठे एपिसोड में पूरी कहानी पलट जाती है और फिर चौंकाने वाला खुलासा है. हम साल 2025 की जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘जनावर: द बीस्ट विदिन’

‘जनावर: द बीस्ट विदिन’ एक क्राइम‑थ्रिलर सीरीज है. इसकी कहानी छत्तीसढ़ के एक छोटे से कस्बे की है, जहां पुराने सामाजिक रीति‑रिवाज, जाति भेदभाव और अपराध की गहराईयां एक-दूसरे से टकराती हैं. इसमें भुवन अरोड़ा ने सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार का रोल निभाया है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

इस सीरीज की कहानी जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिलने से होती है. मौके पर पुलिस पहुंचती है और फिर जांच शुरू होती है. इस केस का जिम्मा एसआई हेमंत कुमार को दी जाती है. हैरानी की बात है कि पुलिसवाले कुछ देर के लिए लाश के पास से हटते हैं, तो उसका सिर गायब हो जाता है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

Add News18 as
Preferred Source on Google

हेमंत कुमार अगले ही दिन से छुट्टी पर जाने वाला होता है, क्योंकि उसकी बीवी प्रेग्नेंट है. मगर जंगल में मिली सिर कटी लाश वाले केस की वजह से उसकी छुट्टी कैंसिल हो जाती है. अब सिर कटी लाश किसकी है, यह पता लगाने में हेमंत कुमार जुट जाता है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

इस बीच पता चलता है कि स्थानीय विधायक का भाई अचानक गायब हो गया है और विधायक पुलिस स्टेशन में बिना एफआईआर दर्ज कराए बिना अपने पुलिस पर अपने भाई को ढूंढने का दबाव बनाता है. इस बीच कस्बे में एक घर में लाखों के गहनों की चोरी हो जाती है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

हेमंत कुमार एक केस सॉल्व नहीं कर पाता और उस पर दूसरे केसेस को भी सॉल्व करने का दबाव बनता है. नए-नवेले पिता हेमंत एक ही समय में घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने साथ जातिगत भेदभाव से भी जूझता है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

‘जनावर’ सीरीज में कुछ 7 एपिसोड हैं और छठवें एपिसोड में ही इसकी कहानी पूरी तरह पलट जाती है. इस सीरीज में आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि किलर कौन है. इसमें विनोद सूर्यवंशी, इशिका डे, भगवान तिवारी, बदरुल इस्लाम और अतुल काले जैसे सितारे अहम किरदारों में नजर आते हैं. (फोटो साभार: YouTube Grab)

इस सीरीज का डायरेक्शन सचिंद्र वत्स ने किया है. भुवन अरोड़ा की सीरीज ‘जनवार’ को आईएमडीबी पर 7.4 रेटिंग मिली है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हिंदी में देख सकते हैं. यह सीरीज जी5 की टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (फोटो साभार: YouTube Grab)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 03, 2025, 14:22 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति