Last Updated:March 11, 2026, 09:38 IST
Bihar Gold Silver Price: बिहार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. ऐसे में मुजफ्फरपुर में सोने-चांदी की कीमत जानते हैं. यहां 24 कैरेट सोना 1,65,000 रु/10 ग्राम और चांदी 2,80,000 रु/किलोग्राम है. खरमास से पहले कीमतें बढ़ी हैं, जिससे ग्राहकों का बजट प्रभावित हो रहा है.
ख़बरें फटाफट
मुजफ्फरपुर: बिहार में लगातार सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से सर्राफा बजारा में सन्नाटा है. इस बीच एक बार फिर से चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ लिया है. खरमास से पहले चांदी की कीमत में यह बड़ी उछाल देखने को मिल रही है. वहीं, ग्राहकों का कहना है कि लगन का अंतिम समय चल रहा है. 15 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा. ऐसे में चांदी का रेट बढ़ने से इस समय खरीदारी करने वाले लोगों का बजट भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं बुधवार को मुजफ्फरपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का क्या रेट है.
ऑल इंडिया बूलियन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट सोना की कीमत 1,65,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि 22 कैरेट सोना की कीमत 1,50,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 18 कैरेट सोना की कीमत 1,30,400 रुपया प्रति 10 ग्राम हैं. ऐसे में सोने की कीमतों में प्रतिदिन उतार चढ़ाव का दौर जारी है.
जानें आज चांदी की कीमत
वहीं, अगर इस दिन कोई भी ग्राहक सोने की बनी ज्वेलरी को बाजार में बदलकर दूसरा लेना चाहता है तो इस दिन एक्सचेंज रेट 1,49,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से लिया जाएगा. अगर चांदी की बात करें तो बुधवार को मुजफ्फरपुर के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,80,000 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है. बता दें कि मंगलवार की तुलना में बुधवार को चांदी प्रति किलोग्राम पर 10 हजार रुपए की वृद्धि हुई है. जबकि सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सोने का रेट पिछले 2 दिनों से मुजफ्फरपुर के सर्राफा बाजार में स्थिर है.
जानें दुकानदारों ने क्या कहा
ऐसे में सोने-चांदी के खरीदारी वाले ग्राहकों का कहना है कि अभी लगन समाप्ति की ओर है. ऐसे में उम्मीद कि रेट कम होगा, लेकिन यह रेट और बढ़ ही रहा है. 15 मार्च से खरमास शुरू हो जाएगा. ऐसे में उम्मीद है कि उस समय कहीं रेट कुछ सामान्य हो सकता है. वहीं, मुजफ्फरपुर के आभूषण व्यवसायियों का कहना है कि लगन को लेकर बाजार में सोने-चांदी के रेट में उतार चढ़ाव चल रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि अभी चांदी का रेट कम होगा. हालांकि अभी लगन समाप्ति की ओर है, जिसके कारण रेट बढ़ा हुआ है. अभी बाजार की स्थिति सही है. ग्राहक भी खरीदारी के लिए प्रतिदिन बाजार पहुंच रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Muzaffarpur,Bihar
First Published :
March 11, 2026, 09:37 IST










