चल गया पता… मुशीर की इस बात से गुस्सा गए थे पृथ्वी, जिसके बाद बैट लेकर मारा

होमखेलक्रिकेट

चल गया पता… मुशीर की इस बात से गुस्सा गए थे पृथ्वी, जिसके बाद बैट लेकर मारा

Last Updated:October 08, 2025, 20:34 IST

Prithvi Shaw Musheer Khan Fight: भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र से पहले एक अभ्यास मैच के दौरान अपने पूर्व मुंबई साथी खिलाड़ियों से उलझ गए और उन पर बल्ला घुमा दिया.

पृथ्वी शॉ का विवाद

पुणे के एमसीए स्टेडियम में महाराष्ट्र और मुंबई के बीच अभ्यास मैच पृथ्वी शॉ के लिए बेहद अहम था. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस बल्लेबाज ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए 220 गेंदों पर 181 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन असल सुर्खी तो उन्होंने आउट होने के बाद बटोरी.

अपनी पुरानी टीम मुंबई के सबसे चर्चित युवा चेहरों में से एक मुशीर खान से पृथ्वी शॉ की लड़ाई हो गई. ये लड़ाई इतनी तगड़ी थी कि गुस्से से आग-बबूला पृथ्वी ने मुशीर का कॉलर पकड़ लिया. अपने पुरानी साथी को बैट से मारने तक दौड़ गए. वायरल वीडियो से पूरी कहानी स्पष्ट नहीं हो रही थी, लेकिन अब इस विवाद की असल वजह का पता चल चुका है.


मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले 25 वर्ष के शॉ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पर 181 रन पर आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते समय इस बहस में उलझ गए. कहा जाता है कि मुशीर ने शॉ को ताना मारते हुए ‘थैंक्यू’ कहा.

शॉ को ‘थैंक यू’ वाला तंज बुरा लगा. माना जा रहा है कि इसी वजह से यह बहस हुई जिसके बाद अंपायरों को हस्तक्षेप करके उन्हें शांत कराना पड़ा. यह बात बुरी लगी और मुंबई के खिलाड़ी सिद्धेश लाड पवेलियन लौटते हुए उनके पीछे भी गए.

शॉ ने 220 गेंदों का सामना किया और अपनी शानदार पारी के दौरान 21 चौके और तीन छक्के लगाए. वह तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन जमकर छींटाकशी का शिकार हुए. शॉ ने 2016-17 में मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और उसके बाद 2018-19 में 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया.

पिछले सत्र के बाद अपनी घरेलू टीम छोड़कर मध्य प्रदेश और केरल के पूर्व स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर जलज सक्सेना के साथ महाराष्ट्र में शामिल हो गए थे. हाल के दिनों में उनके मैदान के बाहर के अनुशासनात्मक मसले उनके मैदान पर प्रदर्शन से ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2025, 20:34 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति