Last Updated:November 09, 2025, 12:49 IST
Chandauli latest News: चंदौली के रोजगार मेले में 331 युवाओं को नौकरी मिली. 7 कंपनियों ने चयन किया, जिसमें विजन इंडिया, सुब्रोस, टी.वी.एस., मिंडा, टाटा मोटर्स, रैंडस्टैंड और जी.एम.आर. शामिल हैं. युवाओं को ‘रोजगार संगम पोर्टल’ और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’ की जानकारी दी गई.
ख़बरें फटाफट
चंदौली: जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई रेवसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में जिले के युवाओं को बेहतर अवसर मिला. इस मेले में कुल 635 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया जिनमें से 331 युवाओं को कई कंपनियों में जॉब मिली.
331 युवाओं का हुआ चयन
जिला सेवायोजन अधिकारी गिरिजेश कुमार गुप्ता ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि रोजगार मेले में कुल 7 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया. इनमें विजन इंडिया प्रा. लि., सुब्रोस, टी.वी.एस., मिंडा, टाटा मोटर्स, रैंडस्टैंड और जी.एम.आर. जैसी कंपनियां शामिल रहीं.
बताते चलें कि विजन इंडिया के माध्यम से हिंडाल्को के लिए 6, सुब्रोस द्वारा 12, टी.वी.एस. के लिए 10, मिंडा द्वारा 27, टाटा मोटर्स द्वारा 40, रैंडस्टैंड के माध्यम से एम.आर.एफ. हेतु 45 तथा जी.एम.आर. के लिए 191 अभ्यर्थियों का चयन किया गया.
रोजगार संगम पोर्टल की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान श्री गुप्ता ने युवाओं को ‘रोजगार संगम पोर्टल’ की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’ पर विस्तार से चर्चा की. वहीं, उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगी और जिले में एमएसएमई इकाइयों को भी बढ़ावा देगी.
इस अवसर पर राजकीय आईटीआई रेवसा के कार्यदेशक आनंद श्रीवास्तव ने रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के सफल संचालन में अजय कुमार, जयनंद यादव और हीरालाल सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा.
Location :
Chandauli,Chandauli,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 12:45 IST
रोजगार मेले में 331 युवाओं को मिली नौकरी, इन 7 कंपनियों ने दिया मोटा पैकेज











