घनन-घनन घिर आए बदरा, यूपी में बदलेगी मौसम की कहानी, कहीं चलेगी हवा, कहीं बरसेगा पानी

Last Updated:March 12, 2026, 05:59 IST

UP Weather News: बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके कारण मौसम में उलटफेर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का अनुमान है अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी भी देखने को मिलेगी.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम जल्द ही यूटर्न लेने वाला है. धुंध और तीखी धूप के बीच अब प्रदेश में काले बादलों की परेड भी नजर आएगी. 15 मार्च से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है. ये दौर यूपी के दोनों ही संभाग में 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा. बारिश और तेज हवाओं के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में भी कमी आएगी.

12 मार्च को कैसा रहेगा मौसम
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 12 मार्च को यूपी के दोनों ही संभाग में सुबह के वक्त हल्की धुंध नजर आएगी. इस दौरान गर्मी भी लोगों को सताएगी. वहीं 13 और 14 मार्च को भी मौसम ऐसा ही रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को यानी कि 12 मार्च को वाराणसी, झांसी, ललितपुर, महोबा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, रायबरेली, अमेठी और गाजियाबाद समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम.

नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा. जिसके कारण मौसम में उलटफेर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का अनुमान है अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी भी देखने को मिलेगी.

लखनऊ-नोएडा में ऐसा होगा मौसम
गुरुवार को राजधानी लखनऊ में लोग धूप की तल्खी से परेशान रहेंगे. आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 15 मार्च से लखनऊ में भी बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज तापमान इसी के आस पास होगा. हालांकि सुबह के समय नोएडा में हल्का धुंध नजर आ सकता है.

पश्चिमी यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम.

बांदा में तापमान दूसरे दिन 39 ℃ के करीब
यूपी में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की ओर से मिले आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घण्टे में सर्वाधिक तापमान बांदा जिले में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 05:28 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति