गुलाब से लेकर पैंसी तक, सर्दियों में कौन से फूल हैं सबसे खास? जानिए टिप्स

Last Updated:January 01, 2026, 15:35 IST

सर्दियों का मौसम आते ही लोग अपने घरों और गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने लगते हैं, क्योंकि यह फूलों को लगाने का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है. इस मौसम में कम देखभाल के बावजूद फूल अच्छी तरह बढ़ते हैं और बगीचे को खूबसूरती प्रदान करते हैं. सर्दियों में अपने बगीचे में आप सात प्रमुख प्रकार के फूल लगा सकते हैं, जिनमें गुलाब का पौधा खास तौर पर बगीचे की सुगंध और आकर्षक रंगों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्प है.

सर्दियों के मौसम के आते ही लोग अपने घरों और गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने लगते हैं. इस मौसम को फूल लगाने का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है, क्योंकि कम देखभाल में भी फूल अच्छी तरह से विकसित हो जाते हैं. सर्दियों में अपने गार्डन में आप सात प्रमुख प्रकार के फूल आसानी से उगा सकते हैं.

सर्दियों के मौसम में अपने बगीचे की खूबसूरती और सुगंध बढ़ाने के लिए गुलाब के पौधे लगाने एक बेहतरीन विकल्प है. बाजार में कई प्रकार के गुलाब के पौधे उपलब्ध होते हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय लाल, गुलाबी, पीले और सफेद रंग के गुलाब हैं. ये फूल न केवल देखने में आकर्षक होते हैं, बल्कि आपके बगीचे को रंगीन और खुशबूदार भी बनाते हैं. गुलाब के पौधे लगाने के लिए कंपोजिट खाद और मिट्टी को अच्छी तरह मिलाएं, फिर इस मिश्रण में पौधे को लगा दें, जिससे वे आसानी से बढ़ सकें.

सर्दियों के मौसम में गेंदा की मांग अधिक रहती है और बाजारों में यह लगभग 100 से 200 रुपए प्रति किलो तक बिकता है. ऐसे में खीरी जिले के किसान भी गेंदा की खेती करते हैं. सर्दियों में आप अपने गार्डन में गेंदा के रंग-बिरंगे फूल आसानी से लगा सकते हैं. गेंदा के फूल मुख्यतः पीले और नारंगी रंग के होते हैं, जो किसी भी बगीचे को चमकदार और आकर्षक बना सकते हैं. इसके अलावा, गेंदा कम देखभाल में भी अच्छी तरह उग जाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सर्दियों के मौसम में लोग अपने घरों और बगीचों में गुलदाउदी के फूल उगाते हैं, क्योंकि यह ठंड के मौसम में खूब खिलता है और बगीचे को रंगीन बना देता है. देखने में यह फूल बहुत ही प्यारा लगता है, इसलिए लोग इसे सजावट के रूप में भी अपने आस-पास और गार्डन में लगाते हैं. गुलदाउदी के फूल मुख्य रूप से सफेद, गुलाबी, पीले और बैंगनी रंग के होते हैं. इसके अलावा, इसे वायु प्रदूषण को कम करने वाला पौधा भी माना जाता है.

सर्दियों के मौसम में गार्डन की शान बढ़ाने के लिए डहेलिया का फूल एक बेहतरीन विकल्प है. डहेलिया बड़े और आकर्षक फूलों वाला पौधा होता है, जो देखने में बेहद सुंदर लगता है. इसके कई प्रकार होते हैं, जिनमें लाल, गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग के फूल सबसे लोकप्रिय हैं. डहेलिया की सही देखभाल के लिए इसे पर्याप्त धूप, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और नियमित पानी की आवश्यकता होती है.

घरों की सजावट के लिए लोग सर्दियों के मौसम में अपने घर के आसपास पिटूनिया के फूल आसानी से गमलों में उगा लेते हैं. यह फूल गर्मियों और सर्दियों दोनों मौसमों में खिलता है. पिटूनिया के फूल गुलाबी, बैंगनी, सफेद, पीले और लाल जैसे कई रंगों में आते हैं, और कुछ किस्मों में हल्की सुगंध भी होती है, जो बगीचे की खूबसूरती को और बढ़ा देती है. इस फूल को बगीचे में लगाते समय ध्यान रखें कि इसे प्रतिदिन 6–8 घंटे की सीधी धूप मिलती रहे.

सर्दियों के मौसम में कैलेडुआ का फूल आसानी से उग जाता है और देखने में भी बहुत सुंदर लगता है. कैलेंडुला, जिसे पॉट मैरीगोल्ड भी कहा जाता है, के पीले और नारंगी रंग के फूल बगीचे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं. यह फूल औषधीय गुणों के लिए भी बेहद उपयोगी माना जाता है. सूजन कम करने, घाव भरने, त्वचा रोगों जैसे एक्जिमा और मुंहासे, और पेट के अल्सर के इलाज में कैलेंडुला बहुत फायदेमंद होती है. इसी कारण इसकी बाजार में मांग भी अधिक रहती है.

सर्दियों के मौसम में पैंसी का फूल खिलता है और इसे बगीचों की सजावट के लिए या गमलों में उगाया जा सकता है. इसके फूल खाने योग्य होते हैं और विटामिन C व A का अच्छा स्रोत हैं, जिनका उपयोग त्वचा रोगों के इलाज और रक्त शुद्ध करने में किया जाता है. पैंसी के फूल छोटे होते हैं और नीले, पीले, लाल और सफेद रंगों में दिखाई देते हैं, जो बगीचे की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं.

First Published :

January 01, 2026, 15:35 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति