Last Updated:November 09, 2025, 13:50 IST
Firozabad News: फिरोजाबाद के डॉ डोरीलाल कुशवाह ने पंचगव्य आरोग्यं संस्था में गाय के गोबर से हल्की और आरामदायक चप्पलें बनाई जा रही हैं, जो डायबिटीज में भी लाभकारी हैं.
धीर राजपूत/ फिरोजाबाद : अभी तक आपने चमड़े और प्लास्टिक से तैयार चप्पलों को देखा होगा, लेकिन अब आपको गोबर से तैयार चप्पलें भी देखने को मिलेगी. जी हां, चौंकिए मत..ये कारनामा फिरोजाबाद में रहने वाले एक शख्स ने कर दिखाया. वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वह इस तरह के आइटम तैयार कर रहा है. कपड़े की तरह सिलकर शख्स ने नई डिजाइन की चप्पलों को तैयार किया है, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर गोबर से चप्पलों को कैसे बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं इन चप्पलों की कीमत भी बेहद कम है और ये चप्पलें पहनने के बाद लोगों को बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा.
गाय के गोबर से फैब्रिक निकालकर तैयार कर रहे हैं चप्पलें
फिरोजाबाद के खैरगढ़ लालई गांव में पंचगव्य आरोग्यं संस्था चलाने वाले डॉ डोरीलाल कुशवाह ने लोकल 18 से खास बातचीत की और बताया कि वह कई सालों से वैदिक परंपराओं पर रिसर्च का कार्य कर रहे हैं. आज कल लोग पुरानी परम्पराओं को भूल रहे हैं. हमारी संस्कृति और वैदिक परंपराओं को भी नहीं जान रहे हैं. इसलिए उन्होंने अपनी संस्था के जरिए कुछ नई चीजों को बनाया है.आज कल लोग चमड़े, प्लास्टिक और कपड़े से तैयार चप्पल जूते का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने गाय के गोबर से चप्पलों को तैयार किया है.गाय के गोबर से फैब्रिक निकालकर उसे कपड़े की तरह बनाया गया है फिर उसकी सिलाई कर चप्पलों का आकार दिया गया है. ये चप्पलें बहुत ही हल्की और आरामदायक भी हैं. जिन्हें पहनकर आप आराम से काम भी कर सकते हैं.ये पानी में गीली होने पर जल्दी खराब नहीं होंगी.
600 रुपए प्रति जोड़ी है कीमत, डायबिटीज को कम करती है चप्पलें
डॉ. डोरीलाल कुशवाह ने बताया कि जैसे अन्य चप्पलें तैयार होती हैं. उसी तरह तरह इनको भी बनाया गया है. इन चप्पलों की लागत मात्र 600 रुपए है और इसी रेट पर इनको बेचा जा रहा है. काफी दूर दूर तक इन चप्पलों को बेचा जाता है. जो लोग वैदिक परंपराओं को जानते हैं और उसके प्रति जाग्रत हैं. वहीं इसका इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई डायबिटीज का रोगी है तो उसको इन चप्पलों को पहने इससे आराम मिलेगा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
Location :
Firozabad,Firozabad,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 13:50 IST
गाय के गोबर से चप्पल तैयार कर रहा है यह शख्स, डायबिटीज के लिए हैं फायदेमंद











