गाजियाबाद की वेव सिटी में सुरक्षा का नया पहरा! 42 हजार स्क्वायर फीट में बनेगा हाईटेक थाना

Last Updated:March 11, 2026, 17:53 IST

Wave City Police Station Project: यूपी पुलिस अब कॉरपोरेट स्टाइल में अपराधियों पर नकेल कसेगी. गाजियाबाद के वेव सिटी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे हाईटेक थाने की नींव रख दी गई है, जो दिखने में किसी बड़ी कंपनी के लग्जरी ऑफिस जैसा होगा. 12 करोड़ की लागत से बनने वाले इस तीन मंजिला थाने में एसी कमरों से लेकर आधुनिक लॉकअप और डिजिटल सिस्टम तक, सब कुछ वर्ल्ड क्लास होगा. करीब 50 हजार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे इस थाने में क्या-क्या खास सुविधाएं होंगी और यह कैसे आम जनता की मुसीबतें कम करेगा, आइए जानते हैं.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश की पुलिसिंग को स्मार्ट और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में आज बुधवार को एक ऐसे थाने की नींव रखी गई है, जो न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे आधुनिक थाना होगा, बल्कि अपनी सुविधाओं के मामले में बड़े-बड़े कॉरपोरेट ऑफिसों को भी मात देगा. आज भूमि पूजन के साथ इस थाने का काम शुरू कर दिया गया है. यह थाना पुलिस के काम करने के पुराने ढर्रे को बदलकर एक नए और डिजिटल मॉडल के रूप में सामने आएगा, जहां फरियादियों की सुनवाई भी होगी और हाईटेक तरीके से जांच भी.

आलीशान भवन और 12 करोड़ का बजट
वेव सिटी में बनने वाले इस थाने पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. लगभग 42 हजार स्क्वायर फीट के बड़े इलाके में फैलने वाले इस थाने को एक साल के अंदर तैयार करने का लक्ष्य है. इसकी डिजाइन को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां आने वाली जनता को डर नहीं बल्कि सुरक्षा का अहसास हो. यह पूरा थाना एयर कंडीशनिंग (AC) और आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों से लैस होगा, ताकि पुलिसकर्मी भी बेहतर माहौल में काम कर सकें और जनता को भी तेज सेवाएं मिलें.

तीन मंजिला बिल्डिंग में क्या-क्या होगा खास?
इस थाने की हर मंजिल पर खास इंतजाम किए गए हैं. पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए स्टिल्ट फ्लोर पर गाड़ियों के खड़े होने की जगह बनाई गई है. ग्राउंड फ्लोर पर थाना प्रभारी का कमरा, महिला शक्ति केंद्र और अत्याधुनिक लॉकअप होगा. पहली मंजिल पर ACP का दफ्तर, कोर्ट रूम और पूछताछ के लिए स्पेशल ‘इंटेरोगेशन रूम’ बनाया जाएगा. दूसरी मंजिल पर भी कई आधुनिक ऑफिस होंगे. पूरा सिस्टम डिजिटल होगा, जिससे कागजी कार्यवाही कम और काम की रफ्तार ज्यादा होगी.
यह भी पढ़ें: पापा, मैं छूट गया… 57 दिन बाद ईरान की जेल से रिहा हुए मर्चेंट नेवी के इंजीनियर केतन मेहता

सुरक्षा का नया भरोसा, 50 हजार लोगों को मिलेगी राहत
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि वेव सिटी बसाते समय ही यहां थाना और फायर स्टेशन बनाने की योजना थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है. वेव ग्रुप के सीईओ भूपेंद्र कुमार चौहान के मुताबिक, फिलहाल यहां करीब 50 हजार लोग रह रहे हैं और उनके लिए अभी एक अस्थायी थाना चल रहा है. इस स्थायी और हाईटेक थाने के बनने के बाद 4200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप की सुरक्षा अभेद्य हो जाएगी. यह प्रोजेक्ट न केवल सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि पुलिस और जनता के बीच के तालमेल को भी नया रूप देगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 17:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति