Last Updated:May 22, 2026, 07:34 IST
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल हो गया है. इस वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का यह बदला हुआ रूप देख इंटरनेट पर सनसनी मच गई है और फैंस लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है? हालांकि, चर्चा यह भी है कि यह सस्पेंस लुक उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग का हिस्सा भी हो सकता है.
ख़बरें फटाफट
सोशल मीडिया पर चर्चा में आया कंगना रनौत का वीडियो.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर हर तरफ छा गई हैं. इंटरनेट पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसने आते ही सनसनी मचा दी है. इस वायरल क्लिप में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर यह कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है?
वीडियो में कंगना अपने सिक्योरिटी स्टाफ से घिरी हुई एक घर से बाहर निकलकर अपनी कार की तरफ बढ़ती दिख रही हैं. लाइट पिंक कलर के सिंपल सलवार-सूट में कंगना का लुक बेहद प्यारा लग रहा है, हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और कैमरे के सामने बिल्कुल शांत नजर आईं. लेकिन जैसे ही फैंस की नजर उनके ट्रेडिशनल लुक और मंगलसूत्र पर पड़ी, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और लोग उनकी शादी को लेकर लगातार तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
View this post on Instagram
गले में मंगलसूत्र देख कंफ्यूज हुए फैंस
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस के बीच खलबली मच गई और कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई. हर कोई कंगना के इस लुक को देखकर हैरान था. एक यूजर ने लिखा, ‘गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली?’. वहीं दूसरे यूजर ने कयास लगाते हुए कहा, ‘हो सकता है यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो.’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘वो खुशकिस्मत इंसान जो कोई भी हो, उनके लिए अच्छा है. भगवान करे उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहे.’
फिल्म से जुड़ा है कंगना रनौत का लुक?
जहां कुछ लोग लगातार उनके गुपचुप शादी करने के दावे कर रहे थे, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह लुक उनकी किसी आने वाली फिल्म से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस बात की तरफ इशारा किया कि एक्ट्रेस अपनी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल ‘क्वीन 2’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसे ‘क्वीन फॉरएवर’ नाम से बनाया जा रहा है.
कंगना रनौत ने चुपके से शादी कर ली क्या? 🤨
गले में मंगलसूत्र जैसा कुछ पहना हुआ दिख रहा है।
क्वीन 2 की शूटिंग कर रहीं कंगना रनौत?
एक फैन ने लिखा, ‘शूटिंग चालू हो गई होगी’. इससे साफ है कि यह असल जिंदगी की शादी नहीं, बल्कि उनके किसी किरदार का गेटअप है. फिलहाल, इन शादी की खबरों और अफवाहों पर खुद कंगना या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि कंगना रनौत ने मुंबई में अपनी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल ‘क्वीन 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है. इस फिल्म के जरिए कंगना एक बार फिर जबरदस्त वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फैंस भी उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर ‘रानी’ के आइकॉनिक अंदाज में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में










