Last Updated:January 02, 2026, 09:07 IST
Agra News: आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पास स्थित सैयद बदिउद्दीन कुतुबुल मदार दरगाह को लेकर लोगों में गहरी आस्था है. बाबा जिंदा शाह मदार की यह दरगाह करीब 900 वर्ष पुरानी बताई जाती है. सेवादारों के अनुसार, यहां आने वाले श्रद्धालु चादर चढ़ाकर दुआ मांगते हैं और मानसिक शांति प्राप्त करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना से जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में कई प्राचीन दरगाहें स्थित हैं. इन्हीं में से एक अद्भुत और आस्था से जुड़ी दरगाह आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (पागलखाना) के पास स्थित है, जहां हर तरह के दुख-दर्द दूर होते हैं. यह दरगाह सैयद बदिउद्दीन कुतुबुल मदार दरगाह के नाम से जानी जाती है, जहां बाबा जिंदा शाह मदार की मजार स्थित है.
दरगाह के मुख्य सेवादार अय्यूब शाह मदार बताते हैं कि बाबा में अपार शक्ति है. उनका ऐसा दावा है कि यहां आने वाले श्रद्धालु चादर चढ़ाते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं, जो पूरी होती हैं. विशेष रूप से बच्चों से जुड़ी समस्याओं में यहां दुआ मांगी जाती है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा की कृपा से नकारात्मक शक्तियों यानी भूत-प्रेत से राहत मिलती है.
900 वर्ष पुरानी दरगाह होने का दावा
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पास स्थित यह दरगाह काफी प्राचीन बताई जाती है. मुख्य सेवादार अय्यूब शाह मदार का दावा है कि यह दरगाह करीब 900 वर्ष पुरानी है. उन्होंने बताया कि करीब नौ सौ साल पहले यह इलाका जंगल हुआ करता था. उस समय बाबा जिंदा शाह मदार यहां आए और यह स्थान आस्था का केंद्र बन गया.
अय्यूब शाह मदार पिछले 40 वर्षों से दरगाह की सेवा कर रहे हैं. उनका कहना है कि बाबा की कृपा से यहां आने वाले लोगों के दुख-दर्द दूर होते हैं. श्रद्धालु चादर चढ़ाते हैं, अगरबत्ती जलाते हैं और अमन-चैन की दुआ करते हैं.
आस्था से जुड़ी मान्यताएं
सेवादार अय्यूब शाह मदार के अनुसार, बाबा जिंदा शाह मदार के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई दुआ जरूर कबूल होती है. उनका कहना है कि कई लोग मानसिक अशांति, भूत-प्रेत या किसी ऊपरी चक्कर के डर की समस्या से राहत के लिए यहां आते हैं. मान्यता है कि बाबा पर चढ़ाया गया तेल बच्चों को लगाने से उन्हें रात में डर नहीं लगता और नजर दोष से बचाव होता है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस दरगाह में आस्था और विश्वास से की गई प्रार्थना से मन को शांति मिलती है और जीवन की परेशानियों से उबरने का साहस मिलता है.
चढ़ाई जाती है चादर
उन्होंने बताया कि यहां चादर चढाई जाती है और अगरबत्ती जलाई जाती है…दुआ मांगी जाती है. जिससे भुत प्रेत को बाबा इंसान से दूर कर देते है. उन्होंने कहा कि बाबा पर चढ़ाया हुआ तेल छोटे बच्चों को लगाने से उन्हें रात को डर नहीं लगता है. बच्चों को नजर नहीं लगती है. बाबा अय्यूब ने कहा कि इस दरगाह में इतनी शक्ति है कि सच्चे मन से मांगी गई दुआ जरूर कबूल होती है.
Location :
Agra,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 09:07 IST










