केतु के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, करियर में मिल सकती है सफलता

Last Updated:March 11, 2026, 16:28 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार 29 मार्च को एक अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है. जिसमें छाया ग्रह केतु अपने स्वयं के नक्षत्र मघा में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु का यह गोचर विशेष रूप से तीन राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा. जिसमें करियर में नई संभावना के द्वार खुलेंगे.व्यापार में अचानक धन का लाभ होगा. आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. जिसमें मेष राशि, सिंह राशि और धनु राशि के जातक शामिल है.

ख़बरें फटाफट

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, अथवा नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो मानव जीवन पर इसका विशेष प्रभाव रहता है. ऐसी स्थिति में छाया ग्रह केतु नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करता है तो उसका अत्यंत फल कुछ राशि के जातक पर देखने को मिलता है. केतु का नक्षत्र परिवर्तन किस राशि के जातक के लिए सकारात्मक रहेगा चलिए इस खबर में विस्तार से जानते हैं.

29 मार्च को होगी महत्वपूर्ण खगोलीय घटना

दरअसल अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार 29 मार्च को एक अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होने जा रही है. जिसमें छाया ग्रह केतु अपने स्वयं के नक्षत्र मघा में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु का यह गोचर विशेष रूप से तीन राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा. जिसमें करियर में नई संभावना के द्वार खुलेंगे.व्यापार में अचानक धन का लाभ होगा. आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी. जिसमें मेष राशि, सिंह राशि और धनु राशि के जातक शामिल है.

मेष राशि

मेष राशि के जातक के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ संकेत दे रहा है पुराने निवेशकों से मुनाफा मिलने का संकेत मिल रहा है नौकरी में पदोन्नति होगी यदि आप विदेश में कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. सिंह राशि सिंह राशि के जातक के लिए केतु का यागोचर सुख और समृद्धि का संकेत दे रहा है आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद शुभ रहेगा पुराने निवेश में मुनाफा मिलेगा सीनियर का साथ मिलेगा करियर में उन्नति होगी इच्छा पूरी होगी घर परिवार में खुशहाली रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातक के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन नई उपलब्धियां ला सकता है कार्य स्थल पर नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है व्यापारियों के लिए किसी बड़ी डील के फाइनल होने की योग बनेंगे काम के सिलसिले में विदेशी यात्रा पर जा सकते हैं इस दौरान आध्यात्मिक के तरफ रुचि बढ़ेगी धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 16:13 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति