कुलदीप के सम्मान में क्षत्रिय समाज मैदान में? सेंगर की बेटियों को पीड़िता का जवाब, बोलीं- मैं भी राजपूत…

Unnao Case/ Kuldeep Sengar Case News: उन्नाव रेप केस में सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर एक बार फिर जेल की सलाखों के पीछे हैं. एक तरफ जहां पीड़िता चिल्ला चिल्ला कर अपने लिए न्याय मांग रही है. वहीं कुलदीप सेंगर की बेटी भी अपने पिता के लिए न्याय की गुहार लगा रही. दो बेटियों के बीच कौन सही-कौन गलत यह कोई नहीं कह सकता. एक बेटी जिसके साथ गलत हुआ और दूसरी वो है, जो हर दिन अपने पिता की गलतियों के लिए धमकी सुन रही है. हम बात कर रहे हैं पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी डॉक्टर इशिता सेंगर की. दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें सेंगर की बेटियां क्षत्रिय सम्मेलन बुलाने की बात कह रही हैं.

उन्नाव रेप पीड़िता का बड़ा दावा

पीड़िता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कुलदीप सिंह सेंगर की बेटियों द्वारा 11 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्षत्रिय सम्मेलन बुलाया जा रहा है. हम भी क्षत्रिय समाज से हैं और गरीब हैं. समाज को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए. आप सब गरीब समाज की बेटी की आवाज बनिए और हमारा साथ दीजिए. साथ ही रेप पीड़िता ने यह भी दावा किया कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों द्वारा उसे और उसके पति को बदनाम किया जा रहा है.

8 साल बाद खुलकर पिता के लिए बोलीं बेटियां

कुलदीप सेंगर की बेटी का ट्वीट.

इधर, 8 साल बाद कुलदीप सेंगर की बेटियां ऐश्वर्या सेंगर और इशिता सेंगर अपने पिता के लिए खुलकर बोल रही हैं. उन्होंने अपने पिता का साइड लेते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी निशाने पर ले लिया था. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि दिल्ली में बैठकर राजनीतिक जमीन तलाश रहीं प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को शायद ये नहीं पता है कि सच को चाहे जितना दबाओ, एक दिन सबके सामने आ ही जाता है.

उन्होंने कहा था कि प्रत्याशियों की जमानत जब्त कर उन्नाव की जनता ने पहले बता दिया है कि कौन सच्चा है कौन झूठा. ये बात उन्होंने2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कही, जिसमें कांग्रेस ने पीड़िता की मां को टिकट दिया था. हालांकि, उनकी बुरी हार हुई थी.

कौन हैं ऐश्वर्या सेंगर और इशिता सेंगर?
ऐश्वर्या कुलदीप सेंगर की बेटी हैं. उनका जन्म उन्नाव में हुआ. शुरुआती जीवन वहीं बीता. दिल्ली में उच्च शिक्षा हासिल की. ऐश्वर्या ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने डीयू की फैकल्टी ऑफ लॉ से ही कानून की पढ़ाई की. वो उन्नाव केस को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. अपने पिता के लिए लगातार आवाज उठा रही हैं. वहीं, इशिता सेंगर उनकी छोटी बहन हैं. दोनों ही बहनें अपने पिता को बेकसूर बता रही हैं.

कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर.

इशिता सेंगर ने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. खुद को थकी हुई, डरी हुई, लेकिन अब भी उम्मीद से जुड़ी हुई बताते हुए उन्होंने कहा था कि मैं एक पत्र बेटी के रूप में लिख रही जो थकी और डरी हुई है. 8 साल तक मैंने और मेरे परिवार ने न्याय का इंतजार किया है. यह मानते हुए कि अगर हम सब कुछ सही तरीके से करेंगे, तो सच अपने आप सामने आ जाएगा. हमने कानून पर भरोसा किया. हमने संविधान पर भरोसा किया. हमने भरोसा किया कि इस देश में न्याय शोर, हैशटैग या जनता के गुस्से पर निर्भर नहीं करता. मगर, अब मेरा विश्वास टूट रहा है.

यह है मामला
उन्नाव में कुलदीप सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में नाबालिग को अगवाकर रेप किया था. इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी. दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को 20 दिसंबर, 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए उसे मृत्यु तक जेल में रखने के आदेश दिए थे. सेंगर पर 25 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया था. कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी. उसे भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया था.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति