Last Updated:October 05, 2025, 13:45 IST
Bigg Boss Contestants: रियलिटी शो Bigg Boss सिर्फ ड्रामा, झगड़ों और गेम स्ट्रेटेजी के लिए ही नहीं, बल्कि असली जिंदगी के प्यार और रिश्तों की कहानियों के लिए भी मशहूर रहा है. सालों से इस शो में कई ऐसे रियल-लाइफ कपल्स नज़र आए हैं जिन्होंने अपने रिश्ते को कैमरे के सामने जीया — कुछ ने शो में प्यार पाया, तो कुछ ने अपने रिश्ते की अग्निपरीक्षा दी. चलिए जानते हैं उन जोड़ों के बारे में जो अलग-अलग सीजन में Bigg Boss के घर में साथ दाखिल हुए और शो को दिलचस्प बना गए.
कभी बिग बॉस के घर के अंदर इन सितारों को सच्चा प्यार नसीब हुआ, तो कभी जोड़े इस रियालिटी शो में कपल के तौर पर दाखिल हुए जहां इनके प्यार का टेस्ट हुआ. आज ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जानने वाले हैं जिन्होंने कपल के रूप में दर्शकों का खूब प्यार हासिल किया.
सारा खान और अली मर्चेंट बिग बॉस सीजन 4 में नजर आए थे. दोनों शो में अलग-अलग आए थे, लेकिन कपल बनते ही उन्होंने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी. सारा और अली ने नेशनल टीवी पर निकाह किया था.
देलनाज ईरानी और राजीव पॉल एक कपल के तौर पर साथ नहीं था. बिग बॉस में एंट्री से पहले कपल का ब्रेकअप हो गया था. हालांकि शो में दोनों के टूटे रिश्ते का असर दिख रहा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बिग बॉस 9 में रोचेल राव और कीथ सिक्वेरा ने भी रियालिटी शो में कपल एंट्री ली थी. दोनों की केमिस्ट्री और नोंक-झोक को काफी पसंद किया गया था.
बिग बॉस के 9वें सीजन में एक नहीं बल्कि दो कपल एक साथ आए थे. उस साल कीथ औऱ रोचेल के साथ ही सुयश राय और किश्वर मर्चेंट भी साथ दिखे थे. बिग बॉस में नजर आने के दौरान किश्वर मर्चेंट और सुयश राय डेट कर रहे थे. कपल बाद में शादी के बंधन में बंधा था.
बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने साथ में हिस्सा लिया था. विक्की और अंकिता की जोड़ी काफी लंबे समय तक शो का हिस्सा रही थी. अंकिता बिग बॉस 17 की चौथी रनर अप रही थीं.
बिग बॉस 17 के दौरान टीवी के एक और कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने भी हिस्सा लिया था. अंकिता-विक्की और ऐश्वर्या-नील के बीच जबरदस्त भिडंत देखने को मिली थी.
बिग बॉस 14 में रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला साथ दिखे थे. कपल शादीशुदा जोड़े के तौर पर नजर आया था और उन्होंने कहा था कि वो अलग हो जाते, लेकिन बिग बॉस ने उनकी शादी बचाने में उनकी काफी मदद की.
तनाज ईरानी और बख्तियार ईरानी सबसे पहले बिग बॉस में कपल के तौर पर दाखिल हुए थे. दोनों बिग बॉस सीजन 3 में आए थे. दोनों की जोड़ी की नोंक-झोंक और लड़ाई-झगड़े को काफी पसंद किया गया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 05, 2025, 13:45 IST










