कम उम्र में हो चुके हैं बाल सफेद, तो अपनाएं ये अचूक उपाय, फिर से हो जाएंगे काले, नहीं पड़ेगी हेयर कलर की जरूरत

Last Updated:November 09, 2025, 13:11 IST

Hair Care Tips: क्या आपको पता है सफेद बाल को भी परमानेंट काला किया जा सकता है. वह भी बिना किसी केमिकल कलर लगाए. आयुर्वेद डॉक्टर हर्ष बता रहे हैं कि नीम के तेल से आप बालों को काले कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे करें इसका उपयोग.

सहारनपुर: व्यक्ति अपने शरीर को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत कुछ करता है. जबकि शरीर की खूबसूरती को बढ़ाने में सबसे ज्यादा अहम रोल होता है बालों का लेकिन अगर आपके बाल ही काले से सफेद होने लगे और वह भी कम उम्र में तो उसको छिपाना बड़ा मुश्किल हो जाता है. सफेद बालों को छिपाने के लिए बालों पर डाई लगाई जाती है, लेकिन वह भी कुछ दिन चलती है. उसके बाद फिर से सफेद बाल निकल आते हैं. लेकिन क्या आपको पता है सफेद बाल को भी परमानेंट काला किया जा सकता है. वह भी किसी केमिकल या फिर कलर से नहीं आयुर्वेद डॉक्टर हर्ष बता रहे हैं कि कम उम्र में बदलता खान-पान लोगों के खासकर युवा पीढ़ी के बालों को काले से सफेद कर रहा है, जिसका मुख्य कारण है जंक फूड. लेकिन अगर कुछ पुराने चीजों पर ध्यान दिया जाए तो कम उम्र में सफेद हो रहे सफेद बालों को भी दोबारा से काला किया जा सकता है. जिसमें मुख्य भूमिका निभाता है नीम का तेल, जो कि हमारी नाभि से होता हुआ हमारी नाड़ियों में जाता है. नीम के तेल का इस्तेमाल कैसे और कब करना है. इसको लेकर आयुर्वेद डॉक्टर हर्ष पूरी जानकारी दे रहे हैं.

नीम के तेल की कुछ बूंद आपके सफेद बालों को कर देगी काला

आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि कम उम्र के बच्चों में बाल सफेद होने की समस्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है. बहुत सारे लोगों में यह समस्या देखी जा रही है. कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं. 50 साल के बाद बाल सफेद होते हैं तो वह एक अलग इशू होता है, लेकिन जब कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं तो यह एक बहुत ही चिंता का विषय हो जाता है. जबकि हमारे दिमाग में पहले से ही बैठा हुआ है कि सफेद बाल बुढ़ापे की निशानी होते है. साथ जब लोगों के सफेद बाल हो जाते हैं तो लोग टोकने  भी लगते हैं कि बुढ़ापा आ गया. तो यह सब चीज अक्सर देखने को मिलती है. जिसका मुख्य कारण है आजकल की लाइफस्टाइल. बाल सफेद होने का स्ट्रेस यानी टेंशन एक मुख्य कारण है, जो कि बालों को सफेद करने में योगदान करता है.

इसके अलावा जंक फूड जो आजकल लोग खा रहे हैं यह हमारे बालों को सफेद करने में बहुत बड़ा योगदान अदा करता है. जिनके बाल सफेद होना शुरू हो गए हैं और वह यंग एज में हैं और वह चाहते हैं उनके सफेद बाल दोबारा से काले हो जाएं. तो मैं आपको एक ऐसा देसी नुस्खा बताता हूं जबकि बालों पर कलर करना सिर्फ ऐसे होता है जैसे किसी चीज के ऊपर पेंट करना. लेकिन फिर दोबारा नीचे से सफेद बाल निकलने लगते हैं. जबकि वह इस समस्या का सॉल्यूशन नहीं है. समस्या का सॉल्यूशन है अगर जड़ से ही बाल काले निकलने शुरू हो. उसके लिए सबसे बेस्ट चीज है नीम का तेल. नीम का तेल आप बाजार से लेकर आएं और नीम के तेल को रोज आप अपनी नाभि में लगाएं. साथ ही एक-एक बूंद दोनों अपने नाक में डाल कर सो जाएं. रोजाना अगर आप नीम का तेल अपनी नाभि में लगाते हैं और अपने नाक में डालकर सो जाते हैं तो विश्वास रखिए कुछ समय के बाद आपके बाल काले होने शुरू हो जाएंगे. इसमें एक चीज का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जिस दिन बारिश हो रही हो या फिर बारिश का मौसम हो रहा हो उस दिन नाक में तेल ना डालें. ऐसा करने के बाद आपको 30 से 40 दिन में इसका फर्क दिखाई देने लगेगा.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

Location :

Saharanpur,Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 13:09 IST

homelifestyle

कम उम्र में हो चुके हैं बाल सफेद, तो अपनाएं ये अचूक उपाय, हो जाएंगे काले

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति