Last Updated:October 05, 2025, 09:43 IST
फिल्म इंडस्ट्री में राज कपूर के किस्सों की कमी नहीं हैं. उनके फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती थीं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बेहद कम उम्र में ही उनके कदम बहक गए थे. वह रेड लाइट एरिया जाने लगे थे. मुश्किल वक्त में पिता के दोस्त ने उन्हें सही राह दिखाई थी.
ख़बरें फटाफट
1 थप्पड़ ने बदल डाली थी किस्मत
नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया में राज कपूर और उनका परिवार अक्सर सुर्खियों में रहा है. फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियों में से एक हैं. एक महान शख्स ने तो इश बात का भी खुलासा किया था कि वह रेड लाइट एरिया भी जाया करते थे.
गीता बाली और मधुबाला जैसी महान हस्तियों के करियर को पंख देने वाले दिवंगत केदार शर्मा ने युवा राज कपूर संग भी काम किया है. केदार शर्मा जब मुंबई आए तो उन्होंने गीतकार, अभिनेता और फिर निर्देशक के रूप में काम किया.राज कपूर को तो उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया था.
राज कपूर का सुनाया था किस्सा
केदार शर्मा ने’नील कमल’, ‘बावरे नैन’ और ‘जोगन’ जैसी यादगार फिल्में बनाईं. बिगडैल राज कपूर को सही राह दिखाने के लिए तो उन्होंने जी जान लगा दी थी. पृथ्वीराज कपूर के दोस्त होने का उन्होंने खूब फर्ज निभाया था. उन्होंने बताया कि राज कपूर से परेशान एक दिन पृथ्वीराज मुंह लटकाए बैठे थे. केदार शर्मा ने 1999 में अपनी मृत्यु से कुछ महीने पहले, शशि रंजन ने अपनी इंटरव्यू सीरीज ‘एक मुलाकात’ के लिए उनसे संपर्क किया, जिसमें उन्होंने भुला दिए गए महान लोगों के जीवन के बारे में बात की. केदार शर्मा ने इस एपिसोड के लिए एकदम सही इंसान थे, इस एपिसोड में उनसे राज कपूर के बारे में पूछा गया.
केदार शर्मा ने राज कपूर को जड़ा था थप्पड़
89 साल के केदार शर्मा ने बताया कि पृथ्वी मेरी बहुत इज्जत करते थे. मैंने देखा कि एक दिन वह बहुत उदास था,उन्होंने मुझे हाथ जोड़कर कहा, राज कपूर पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय, रेड लाइट एरिया में जाने लगा है.वहां महिलाओं से मिलता है. तब मैंने उनसे कहा था कि मैं उसे सही राह पर ले लाऊंगा. उन्होंने बताया कि वह राज कपूर को फिल्ममेकिंग में ले आए थे, एक बार वह कैमरा में बाल बना रहे थे और मैंने उसे समझाया कि तुम ऐसा मत करों. लेकिन राज कपूर ने दोबारा भी ये दोहाराया और मैंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था.
बता दें कि केदार शर्मा ने बताया था कि उन्हें उस वक्त बहुत अफसोस हुआ था.अगली सुबह जब राज कपूर उनसे मिलने आए, तो उनके चेहरे पर निशान था. उसी दिन मैं समझ गया कि ये लड़का कैमरे का सामना करना चाहता था और मैं इसे कैमरा के पीछे रख रहा हूं. इसके बाद राज कपूर का एक्टिंग की दुनिया में आना हुआ. देखते ही देखते राज कपूर सुपरस्टार बन गए. हिंदी सिनेमा को दुनिया भर में पहुंचाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 05, 2025, 09:42 IST










