कचरे से ईंधन, ट्रैफिक पर टेक्नोलॉजी और सुरक्षा में मजबूती, बदल रहा है गाजियाबाद, जल्द लगेगा बायो-CNG प्लांट

Last Updated:January 01, 2026, 15:37 IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में नगर निगम और विकास प्राधिकरण ने शहर के विकास, सुरक्षा और पर्यावरण के लिए नई योजनाओं की शुरुआत की है. डूंडाहेड़ा में बायो-सीएनजी प्लांट बनेगा, हरनंदीपुरम टाउनशिप जल्द लॉन्च होगी, शहर में नई पुलिस चौकियां शुरू की गई हैं और आईटीएमएस-2 योजना के तहत ट्रैफिक सुधार पर काम किया जा रहा है.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में न सिर्फ विकास बल्कि पर्यावरण और सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई नई योजनाओं पर काम शुरू हो गया है. नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने ऐसे कदम उठाए हैं जो शहर के नागरिकों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाएंगे.

डूंडाहेड़ा में बायो-सीएनजी प्लांट का निर्माण
नगर निगम डूंडाहेड़ा में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत एक बायो-सीएनजी प्लांट लगाएगा. इस प्लांट में सीवर के पानी और मलबे से निकलने वाली जहरीली गैसों को ईंधन में बदला जाएगा.
जलकल विभाग जनवरी में इस परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी करेगा. बनने वाली गैस नगर निगम के वाहनों में भी इस्तेमाल होगी. इससे प्रदूषण कम होगा और अतिरिक्त आय भी प्राधिकरण को मिलेगी. इस प्लांट की क्षमता 70 एमएलडी होगी और रोजाना लगभग 1500 से 5000 किलो बायो-सीएनजी उत्पादन संभव है. हालांकि उत्पादन गीले कचरे की उपलब्धता पर निर्भर करेगा.

हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना का जल्द उद्घाटन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जीडीए ने 2025 में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं. अब 2026 में प्राधिकरण कुछ प्रमुख परियोजनाओं को पूरा करने और नई योजनाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इस सूची में हरनंदीपुरम टाउनशिप सबसे अहम है, जिसे अगले तीन-चार महीनों में शुरू करने की योजना है.

यातायात नियंत्रण के लिए आईटीएमएस-2 योजना
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम आईटीएमएस-2 (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) योजना लागू करेगा. दूसरे चरण में शहर के लगभग 40 प्रमुख स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे. इसके लिए नगर निगम ने डीपीआर भी तैयार कर ली है.

सुरक्षा के नए कदम, बनाई जाएगी 3 नई पुलिस चौकियां
इतना ही नहीं शहर में कानून और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नगर क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां शुरू की गई हैं. मेरठ तिराहा, गुलधर और दुहाई में स्थापित इन चौकियों का उद्देश्य त्वरित कार्रवाई और गश्त व्यवस्था को मजबूत करना है.
डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि मेरठ तिराहा चौकी के क्षेत्र में पटेल नगर ए, बी, सी और डी ब्लॉक, बोंझा, नमो भारत गाजियाबाद स्टेशन और शहीद स्थल शामिल हैं. नई चौकियों से नागरिकों की सुरक्षा बढ़ेगी और पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा.

इन परियोजनाओं से गाजियाबाद न केवल आधुनिक और सुरक्षित शहर बनेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और यातायात नियंत्रण में भी सुधार आएगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

January 01, 2026, 15:37 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति