कंधे पर थ्री स्टार, चेहरे पर IPS वाला एटीट्यूड, घूम-घूम पूछ रहा था लड़की का पता

Last Updated:January 02, 2026, 20:48 IST

फर्जी सीओ बनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रभात पांडे को मऊ शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीओ बने प्रभात पांडे अपनी प्रेमिका के घर का पता लोगों से धौंस जमाकर पूछ रहा था. इसी बीच लोगो को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दे दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जांच पड़ताल में जुट गई है.

मऊ जिले में फर्जी सीओ गिरफ्तार.

अभिषेक राय/मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार शाम को शहर कोतवाली पुलिस ने सीओ को गिरफ्तार किया है. सीओ के गिरफ्तारी की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. शहर कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी सीओ को गिरफ्तार किया है. सिद्धार्थ नगर जिले के रहने वाला प्रभात पांडे रिटायर्ड इंस्पेक्टर पिता की वर्दी पहनकर फर्जी सीओ बनकर मऊ जनपद अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया
फर्जी सीओ बनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रभात पांडे को मऊ शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीओ बने प्रभात पांडे अपनी प्रेमिका के घर का पता लोगों से धौंस जमाकर पूछ रहा था. इसी बीच लोगो को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दे दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जांच पड़ताल में जुट गई है.

पिता कुछ दिन पहले हुए थे रिटायर
पुलिस की पूछताछ में पता चला की फर्जी सीओ बने प्रभात पांडे सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है और इसके पिता 2025 में यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए थे और वह आए दिन इस तरह की घटनाओं को कई बार अंजाम दिया है. वर्तमान में अपने पिता के साथ के वाराणसी में रह रहा था.

धौंस से पूछ रहा था लड़की का पता
घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बातचीत और चाल चलन से हम लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दिया और कोतवाली पुलिस इसे अपने वाहन में बैठाकर कोतवाली ले गई और इसे जांच पड़ताल कर रही है. पूरे मामले में शहर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि प्रभात पांडे को हिरासत में लिया गया है. इनसे पूछताछ की जा रही है. पता चला है कि यह वाराणसी में रह रहे थे और कुछ दिन ही पहले इनके पिता पुलिस विभाग के अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं और अपने प्रेमिका को खोजते हुए मऊ पहुंचे हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Location :

Mau,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 20:45 IST

homeuttar-pradesh

कंधे पर थ्री स्टार, चेहरे पर IPS का एटीट्यूड, घूम-घूम पूछ रहा था लड़की का पता

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति