‘ओम शांति ओम’ में लिन लैशराम ने किया था कैमियो, फराह खान ने किया खुलासा, कहा- ‘वह शाहरुख खान की…’

Last Updated:October 05, 2025, 08:20 IST

रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम कई फिल्मों में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुकी हैं. हाल ही में फराह खान ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को बताया कि लिन ने उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में कैमियो किया था.

ख़बरें फटाफट

साल 2007 में रिलीज हुई थी ओम शांति ओम फिल्म.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने साल 2007 की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर कदम रखा था. इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे और दीपिका पादुकोण ने डेब्यू किया था. हाल ही में फराह खान ने खुलासा कि कैसे रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने उनकी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में कैमियो किया था.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, वायरल वीडियो में फराह खान ने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से अपनी फिल्म से जुड़ी कास्टिंग पर बात करती नजर आती हैं. इसी बीच एक फोटो का जिक्र होता है जिसके बारे में फराह कहती हैं, ‘यह फोटो ‘ओम शांति ओम’ का सेट है. क्या आपने पीछे रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन को देखा? आप लोग क्या देख रहे हैं? लिन शाहरुख की टीम मेंबर का किरदार निभा रही थीं.”

कनिका ने जायद खान को कहा था बुरा डांसर

इस वीडियो में फराह खान ने आगे बताया, ‘कनिका ढिल्लन मेरी चौथी असिस्टेंट थीं. जायद गाने की शूटिंग के लिए आए थे. कनिका कुछ ऐसा कह रही थी, ‘जायद कितना बुरा नाचते हैं. यह सुनकर हम सेट पर खूब हंस रहे थे.’ इससे पहले फराह खान ने एक पोस्ट में बताया था कि ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘गफूर’ को उन्होंने कैसे एक दिन में ही शूट किया था. उन्होंने गफूर की शूटिंग की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें शक्ति कपूर, रंजीत और गुलशन ग्रोवर भी थे.

एक दिन में शूट हुआ गफूर गाना

फराह ने इंस्टाग्राम पर इस गाने के सेट से तीन तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में फराह शक्ति कपूर, रंजीत और गुलशन ग्रोवर के साथ पोज देती नजर आ रही थीं. एक तस्वीर में आर्यन खान भी उनके साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे. इसे शेयर करते हुए फराह खान ने लिखा, ‘आर्यन खान के लिए गफूर गाने की शूटिंग में कितना मजा आया, जबकि हमारे पास इसे शूट करने के लिए सिर्फ एक दिन था, इसे इतना प्यार मिल रहा है. इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया.’

शाहरुख खान के बेटे ने डायरेक्ट की सीरीज

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने डायरेक्ट किया है. इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी, सहर बांबा, बॉबी देओल, राघव जुयाल, अन्या सिंह, मोना सिंह, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, रजत बेदी, मनीष चौधरी, विजयंत कोहली, और रोहित गिल जैसे कलाकार हैं. इस सीरीज का निर्माण गौरी खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

October 05, 2025, 08:20 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति