Last Updated:October 04, 2025, 20:57 IST
Aishwarya Rai Movie Taal Co-Star Struggle: एक्ट्रेस ने फिल्म ‘ताल’ से डेब्यू किया था, जिसमें वह ऐश्वर्या राय की डिजाइनर का किरदार निभाया था. छोटे-मोटे रोल निभाकर वह लोगों के दिलों में बस गईं. हालांकि, वे अब दर-दर की ठोकरें खा रही हैं. उन्होंने फिल्म सितारों से काम मांगा, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो बार में डांस करने लगीं. उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है.
नई दिल्ली: मायानगरी मुंबई में हर साल हजारों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, कुछ कलाकार निखर जाते हैं तो कुछ बिखर जाते हैं. ऐसा ही एक हीरोइन हैं, जो छोटे-छोटे किरदार निभाकर दर्शकों के नजरों आई थीं, लेकिन आज वे गुमनाम जिंदगी जी रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@darlingbobby)
एक्ट्रेस किसी फिल्म, सीरियल या इवेंट तक में दिखाई नहीं देती हैं. हम बॉबी डार्लिंग की बात कर रहे हैं, जो फिलहाल गुमनाम जिंदगी जी रही हैं और सोशल मीडिया पर ही अपने घूमने-फिरने की वीडियो पोस्ट करती हैं. एक्ट्रेस को देखकर उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है. बढ़ती उम्र और बीमारियों की वजह से एक्ट्रेस काफी कमजोर लग रही हैं. उन्होंने बीते महीने ही हेयर ट्रांसप्लांट कराया है. (फोटो साभार: Instagram@darlingbobby)
पकंज शर्मा से पाखी शर्मा बनी ट्रांसजेंडर बॉबी डॉर्लिंग ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस को सबसे पहले ‘ताल’ फिल्म में देखा गया था, जिसमें उनका रोल ऐश्वर्या के डिजाइनर का था, लेकिन छोटे से रोल से ही उन्हें पहचाना जाने लगा. (फोटो साभार: Instagram@darlingbobby)
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म ‘ताल’ के बाद एक्ट्रेस को ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना-सपना मनी-मनी’ फिल्म में देखा गया. ‘अपना-सपना मनी-मनी’ में एक्ट्रेस ने ‘बॉबी मोहबती’ का रोल प्ले किया था. एक्ट्रेस की कॉमेडी फैंस का ध्यान खींचने में कामयाब रही. बॉबी ने ‘स्टाइल’, ‘फिर तौबा तौबा’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘हसी तो फंसी’, ‘दी सैटरडे नाइट’, और ‘सुपर मॉडल’ जैसी फिल्मों में काम किया.(फोटो साभार: Instagram@darlingbobby)
एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल में भी छोटे रोल किए. एक्ट्रेस को ‘ससुराल सिमर का’ और आहट जैसे शोज में देखा गया. (फोटो साभार: Instagram@darlingbobby)
बॉबी की पर्सनल लाइफ काफी सुर्खियों में रही, क्योंकि उनके रिश्ते घर से सीधे पुलिस स्टेशन में पहुंच गए थे. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने 2016 में बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. (फोटो साभार: Instagram@darlingbobby)
एक्ट्रेस ने शादी के एक साल बाद ही अपने पति पर वैवाहिक क्रूरता, अप्राकृतिक संबंध और मारपीट का आरोप लगाते हुए तलाक लेने का फैसला किया. (फोटो साभार: Instagram@darlingbobby)
पुलिस ने एक्ट्रेस बॉबी के पति को गिरफ्तार भी किया. एक्ट्रेस को अपनी जिंदगी में काम को लेकर बहुत सारा स्ट्रगल झेलना पड़ा है. एक्ट्रेस ने कई फिल्मी सितारों से काम मांगा था, लेकिन काम न मिलने की वजह से बार में डांस तक करना पड़ा था.(फोटो साभार: Instagram@darlingbobby)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 04, 2025, 20:57 IST










