Last Updated:November 09, 2025, 11:10 IST
Agra News:आगरा में हिजड़ों की मस्जिद है. इसे अबकर ने अकाल के समय शाही हिजड़ा यातिमा की दुआ से प्रसन्न होकर बनवाया था. जहां लोग आज भी दुआएं मांगने आते हैं. जानिए इसका पूरा इतिहास
ख़बरें फटाफट
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में कई वर्षो तक मुग़लों का राज रहा था. आगरा में सैकड़ों मुग़लकालीन ईमारत मौजूद हैं. आगरा का ताजमहल दुनिया में मशहूर है. ताजमहल देखने के साथ साथ अन्य स्मारकों को भी देशी विदेशी पर्यटक देखने आते हैं. यहां मुग़लकाल की एक ऐसी ही मस्जिद है, जिसे हिजड़ों की मस्जिद कहा जाता है. यह बात है मुग़लकालीन बादशाह अकबर के समय की, ज़ब एक ऐसा समय आया कि कई वर्षो तक आगरा में बारिश नहीं हुई. बारिश न होने के कारण सूखा पड़ने लगा था, ऐसे में इंसानों और जानवरों के लिए खतरा मंडराने लगा. बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों के साथ बैठक की. बैठक में बादशाह ने बरसात का हल निकालने के लिए मौलाना, दुआएँ, टोना टोटका करने वालों को ढूंढने की बात कही. लेकिन ऐसा कोई व्यक्ति उस समय काम नहीं आया. उस वक़्त शाही हिजड़ा यातिमा की दुआओं का असर हुआ और तेज़ बरसात ने दस्तक दी थी. बरसात से एक बार फिर जीवन सामान्य हुआ और बादशाह अकबर शाही हिजड़ा यातिमा की दुआओं से खुश हुआ था. उसके बाद बादशाह ने खुश होकर इस मस्जिद का निर्माण कराया था. वर्तमान में यहां शाही हिजड़ा यातिमा की कब्र बनी हुई है. अब शाही हिजड़ा यातिमा की दरगाह पर लोग आकर दुआएं मांगते हैं. कहा जाता है आज भी सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहां पूरी होती है.
बादशाह अकबर ने हिजड़ों के लिए बनवाई थी मस्जिद…
प्रसिद्ध इतिहासकार राज किशोर शर्मा ने बताया कि मुग़लबादशाह अकबर ने हिजड़ों के लिए एक खास मस्जिद का निर्माण कराया था. उन्होंने बताया कि अकबर के समय में एक ऐसा अकाल पड़ा था जिसमें हिजड़ों की दुआ से उसका निवारण हुआ था, जिससे खुश होकर अकबर ने मस्जिद का निर्माण कराया था. वर्तमान में अब मुस्लिम समाज का हर वर्ग का व्यक्ति यहां दुआएँ मांगने जाता है. इतिहासकार राज किशोर शर्मा बताते हैं कि पूर्व में मुग़लकाल में हिजड़ों की संख्या अत्यधिक थी, जिस कारण इस मस्जिद में केवल हिजड़े ही जाया करते थे.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
Location :
Agra,Agra,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 11:10 IST
आगरा में है हिजड़ों की मस्जिद, बादशाह अकबर ने करवाया था निर्माण, रोचक है कहानी











