आखिर सीएम योगी क्यों जाएंगे जापान और सिंगापुर? क्या है उनकी UP को लेकर बड़ी प्लानिंग, जानिए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के मिशन में जुट गए हैं. इस लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं निवेश आकर्षित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. वे जल्द ही सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाएंगे, जहां रोड शो के माध्यम से विदेशी निवेशकों को उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित करेंगे.

इंवेस्ट यूपी कर रहा तैयारी का खाका तैयार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विदेश यात्रा का खाका इंवेस्ट यूपी तैयार कर रहा है. उनके दौरे से पहले एक पांच सदस्यीय टीम अगले सप्ताह सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जाएगी. इस टीम की अगुवाई इंवेस्ट यूपी के एसीईओ शशांक चौधरी करेंगे. यह टीम दो दिन सिंगापुर और तीन दिन टोक्यो (जापान) में रहेगी. दौरे के दौरान अधिकारी संभावित निवेशकों, वाणिज्य मंडलों और स्थानीय कारोबारियों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. लौटने के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री का विदेश दौरा कार्यक्रम अंतिम रूप से तय किया जाएगा.

यूपी को बनाना है औद्योगिक हब
सीएम योगी का विजन उत्तर प्रदेश को एक बड़ा औद्योगिक हब बनाने का है. राज्य सरकार ने इसके लिए कई नीतिगत सुधार किए हैं ताकि विदेशी और देशी दोनों निवेशकों को आकर्षित किया जा सके. औद्योगिक नीतियों को सरल बनाया गया है, अनुमोदन प्रक्रिया को तेज किया गया है और निवेशकों को हर स्तर पर राहत देने के उपाय लागू किए गए हैं. योगी सरकार का उद्देश्य है कि विदेशी कंपनियों को यूपी में उद्योग स्थापित करने में किसी तरह की प्रशासनिक या कानूनी परेशानी न हो.

8 देशों में रोड शो की योजना
इंवेस्ट यूपी इस समय दुनिया के आठ देशों में रोड शो आयोजित करने की योजना पर काम कर रहा है. इनमें से दो देशों- सिंगापुर और जापान की यात्रा पर मुख्यमंत्री स्वयं जाएंगे. उनके साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ मंत्री भी विदेश यात्राओं पर जाएंगे. जल्द ही यह घोषणा की जाएगी कि कौन मंत्री किस देश में रोड शो की अगुवाई करेगा.

प्रमुख उद्योगों पर होगा फोकस
विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और उनकी टीम ऑटोमोबाइल, कृषि उपकरण, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, रसायन, मशीनरी और प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेक्टर पर विशेष फोकस करेगी. साथ ही टोयोटा, होंडा, सुजुकी, पैनासोनिक, तोशिबा, हिताची जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद होगा. इन बैठकों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाएं मजबूत होंगी.

निवेश से प्रदेश को नई दिशा की उम्मीद
सीएम योगी का यह दौरा न सिर्फ यूपी के लिए नए निवेश के अवसर खोलेगा बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है. यह प्रयास प्रदेश में रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार को नई रफ्तार देगा.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति