Last Updated:November 09, 2025, 13:16 IST
Aligarh famous Chicken Chilli: अगर आप मसालेदार नॉनवेज खाने के दीवाने हैं, तो दोदपुर का चिली चिकन आपके स्वाद का नया ठिकाना साबित हो सकता है. यहाँ का चिली चिकन अपने अनोखे फ्लेवर, कुरकुरेपन और सुगंधित मसालों की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है. ताज़े चिकन को शिमला मिर्च, प्याज़ और खास सॉस में मिलाकर तैयार किया गया ये डिश हर बाइट में स्वाद का लाजावब तड़का लगाता है.
अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो अलीगढ़ के दोदपुर में मिलने वाला लाजवाब चिली चिकन जरूर ट्राय करें. यहां का चिली चिकन अपने खास स्वाद और मसालों के कारण लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. दोदपुर की गलियों में जैसे ही इस चिकन की खुशबू फैलती है, वैसे ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है.
यहां का चिली चिकन ताज़े बोनलेस चिकन से तैयार किया जाता है, जिसे पहले मसालों में मेरिनेट किया जाता है. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च, नमक, सोया सॉस और थोड़ा सा नींबू रस मिलाया जाता है. ताकि चिकन अंदर तक मसालेदार और जूसी बने. इसके बाद इसे कॉर्नफ्लोर और मैदे की हल्की परत में लपेटकर डीप फ्राई किया जाता है, जिससे यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है.
फ्राई करने के बाद चिकन को शिमला मिर्च, प्याज़ और हरी मिर्च के साथ सॉटे किया जाता है. इसमें टोमैटो सॉस, सोया सॉस और सिरके का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद हल्का खट्टा-मीठा और मसालेदार बन जाता है. यही मिश्रण इस चिली चिकन को बाकी जगहों से अलग पहचान देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लोगो का कहना है कि जब भी वे दोदपुर आते हैं, तो यहां का चिली चिकन खाना नहीं भूलते. खासकर शाम के वक्त यहां की दुकानों पर इतनी भीड़ होती है कि कई बार लोगों को ऑर्डर के लिए इंतज़ार करना पड़ता है. कुरकुरे चिकन के टुकड़ों पर जब तिल और हरी प्याज़ की सजावट की जाती है, तो प्लेट और भी लुभावनी दिखती है.
अगर आप चाहें तो इसे फ्राइड राइस या चिली गार्लिक नूडल्स के साथ भी ट्राय कर सकते हैं. दोनों का कॉम्बिनेशन ऐसा है कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार यहाँ आने को मजबूर हो जाएंगे. हल्के तीखेपन और सॉस की सुगंध का मेल इसे एक परफेक्ट स्नैक या डिनर डिश बनाता है.
यह डिश न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि देखने में भी बेहद आकर्षक लगती है. चिकन के सुनहरे टुकड़ों के साथ लाल-हरी शिमला मिर्च और प्याज के रंग देखने वालों के लिए भी परफेक्ट दिखती हैं. अगर आप आप अलीगढ़ मे रहते हैं या अलीगढ़ से गुज़र रहे हैं तो एक बार आपको यह चिली चिकन ज़रूर ट्राय करना चाहिए.
कीमत की बात करें तो दोदपुर में एक प्लेट चिली चिकन की कीमत 180 रूपये की होती है. बड़ी सर्विंग या फुल प्लेट की कीमत 300 रूपये तक रहती है. इस रेट में मिलने वाला इतना स्वाद और क्वालिटी इसे अलीगढ़ की खास डिश बना देता है. इसलिए अलीगढ़ ही नहीं बल्कि दूर दूर से लोग इस चिली चिकन को खाने दोदपुर पहुंचते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 09, 2025, 13:16 IST
अलीगढ़ का फेमस चिकन चिल्ली, स्वाद बना हर नॉनवेज लवर की पसंद











