Last Updated:January 01, 2026, 14:01 IST
Ayodhya Latest News: माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. अयोध्या से प्रयागराज जाने वालों को अब सफर में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सीधी बस सेवा का प्लान तैयार किया है. इससे श्रद्धालु आसानी और आराम से प्रयागराज माघ मेला पहुंच सकेंगे.
अयोध्या: प्रयागराज में होने वाले माघ मेला को लेकर अयोध्या रोडवेज ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है. माघ मेला को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या रोडवेज प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रतिवर्ष माघ मेला के दौरान लाखों श्रद्धालु अयोध्या से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जाते हैं और स्नान उपरांत पुनः अयोध्या पहुंचकर रामनगरी के मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष आवागमन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है.
अयोध्या रोडवेज द्वारा माघ मेला के लिए कुल 270 बसों का संचालन किया जाएगा. ये बसें अयोध्या से प्रयागराज और प्रयागराज से अयोध्या के बीच लगातार चलाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. माघ मेला की विभिन्न प्रमुख तिथियों पर श्रद्धालुओं की संख्या में विशेष वृद्धि होती है, ऐसे में रोडवेज ने पहले से ही बड़ा मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.
अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर सहित आसपास के जिलों से भी बसों का संचालन किया जाएगा, जिससे पूर्वांचल के श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकें. रोडवेज प्रशासन द्वारा यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाने की भी व्यवस्था की गई है. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी सड़कों पर उतारी जाएंगी.
प्रयागराज में माघ मेला के दौरान गंगा स्नान करने के बाद लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं. श्रद्धालु यहां श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी सहित अन्य प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन करते हैं. इसे देखते हुए अयोध्या शहर के भीतर भी आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है. चारों दिशाओं से बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को शहर में प्रवेश और निकास में कोई कठिनाई न हो.
साकेत पेट्रोल पंप के पास अस्थायी बस स्टेशन की व्यवस्था
इसके अलावा भीड़ प्रबंधन और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए साकेत पेट्रोल पंप के पास अस्थायी बस स्टेशन की व्यवस्था की गई है. इससे बसों के ठहराव और संचालन में सुविधा मिलेगी तथा मुख्य बस अड्डों पर भीड़ का दबाव कम होगा. रोडवेज प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित बस स्टेशनों का ही उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें रोडवेज की इन व्यापक तैयारियों से माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.
रोडवेज की 270 बस प्रयागराज और अयोध्या के बीच लगाई गई
अयोध्या परिक्षेत्र के आर एम विमल रंजन ने बताया कि प्रतिवर्ष माघ मेला का उत्साह बहुत अधिक होता है. इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में माघ मेला को लेकर उत्साह है ऐसी स्थिति में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या से प्रयागराज जाते हैं और वहां पर स्नान करने के बाद वह अयोध्या दर्शन पूजन करने आते हैं. श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार कोई समस्या ना हो उसको लेकर रोडवेज की 270 बस प्रयागराज और अयोध्या के बीच लगाई गई है. जो अलग-अलग स्थान से संचालित होगी. जिसमें अयोध्या सुल्तानपुर अंबेडकर नगर इन सभी स्थलों से बस का संचालन किया जाएगा इसके अलावा अयोध्या में भी मकर संक्रांति और बसंत पंचमी का मेला रहेगा तो उसमें भी आवागमन से चारों रूप से चलेगा. बस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी इसके अलावा साकेत पेट्रोल पंप के पास अस्थाई बस स्टेशन का भी निर्माण कराया गया है.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
Location :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
First Published :
January 01, 2026, 14:01 IST










