अजित कुमार की रेस देखने पहुंचे थलापति विजय, बगल में खड़ी नजर आईं तृषा कृष्णन, Video

Last Updated:September 13, 2026, 12:04 IST

तमिलनाडु के सीएम विजय थलपति रेसर अजीत कुमार की रेस देखने पहुंचे, जहां तृषा कृष्णन भी उनके साथ दिखीं. दोनों की नजदीकियों की खबरें फिर चर्चा में हैं.

साउथ सुपरस्टार से तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर बनने तक विजय थलपति का सफर बेहद दिलचस्प रहा है. अब जब वह राजनीति में उतरे हैं तो उन्होंने फिल्मों को पूरी तरह अलविदा कह दिया और तमिलनाडु की कमान उनके हाथ में हैं. जब से विजय सीएम बने हैं वह लगातार छाए हैं. करियर की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा ही चर्चा में रहती है. हाल में ही मुख्यमंत्री विजय एक्टर-रेसर अजीत कुमार की रेस देखने के लिए पहुंचे. जहां वह एक्टर अजित को गले लगाते भी दिखे तो उनके साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं.

सोशल मीडिया पर सिल्वरस्टोन से कई वीडियो सामने आए हैं जहां तृषा और विजय साथ नजर आ रहे हैं. अक्सर दोनों की निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती है. हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर रिएक्ट नहीं किया है.

विजय थलपति और अजित कुमार का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें तमिलनाडु के सीएम विजय और एक्टर अजित कुमार की ओर दौड़ते हुए आते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं. अजित कुमार मिशेलिन ले मैन्स कप रेस में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं. जहां उनके दोस्त विजय उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे.

विजय के साथ स्पॉट हुईं तृषा
वहीं रेस सर्किट से पहले तृषा कृष्णन की तस्वीरें लंदन गलियारों से भी सामने आईं. वह एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार के साथ नजर आईं. राधिका ने खुद ये सेल्फी भी इंटरनेट पर पोस्ट की.

दोनों की नजदीकियों की खबरें
थलापति विजय और तृषा की नजदीकियों की खबरें लगातार आती रही हैं. दोनों ने सालों से इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया. साल 2026 में तृषा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंची थीं. उनका परिवार भी इस दौरान स्पॉट हुआ था. वह विजय की पहली स्पीच के दौरान भावुक भी हो गई थीं.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 13, 2026, 11:59 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति