Last Updated:January 02, 2026, 13:36 IST
Health Tips: आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. प्रभात अग्रवाल के अनुसार बार-बार पेशाब आना हाई शुगर का संकेत हो सकता है. साथ में वजन घटना, ज्यादा प्यास, भूख लगना और मुंह सूखना भी लक्षण हैं. ऐसी स्थिति में शुगर जांच कराकर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डायबिटीज स्पेशलिस्ट ने बार बार पेशाब आने पर गंभीर बीमारी का संकेत बताया है. सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. प्रभात अग्रवाल कहते हैं कि बार-बार पेशाब आना शुगर होने का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में इसे इग्नोर ना करें नज़दीकी डॉक्टर से परामर्श करें और अपनी शुगर जाँच जरूर कराएं. डॉ. प्रभात ने कहा कि बार बार टॉयलेट आना, वजन घटना, बार बार भूख का अहसास होना या मुंह का सूखना ये सब डायबतीज के लक्षण होते हैं. उन्होंने कहा कि शुगर में पेशाब बार बार आती है. उन्होंने कहा कि ऐसे में मरीज को जल्द उपचार की जरूरत होती है, जिससे डायबिटीज को समय रहते कंट्रोल किया जा सके.
बार बार पेशाब आना हाई शुगर का है संकेत
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक प्रभात अग्रवाल ने कहा कि बार बार पेशाब आना हाई शुगर का संकेत होता है. उन्होंने कहा कि जब शुगर 200 के आसपास पहुंच जाता है तो ऐसी अवस्था में टॉयलेट अधिक आती है. बार बार टॉयलेट जाने के कारण मुँह का सूखना और प्यास भी अधिक लगती है. ऐसे में मरीज को अपनी शुगर जांच करा कर डॉक्टर से उचित परामर्श के बाद दवाओं आदि का सेवन शुरू कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि शुगर को इग्नोर करना शरीर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. इसके आलावा डायबिटीज के कई संकेत होते हैं. उन्होंने कहा कि सुस्ती आना, काम में मन न लगना, पैरो में झनझनाहट होना ये सब डायबिटीज के लक्षण होते हैं. इनसे बचना बेहद जरूरी है, इसलिए फिजिकली मेहनत करते रहना चाहिए.
समय से इलाज कराना बेहद जरूरी है
आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक प्रभात अग्रवाल ने कहा कि शुगर की समय रहते जांच कराते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपना खान पान और दवाओं को लेना चाहिए. शुगर से बचने के लिए सुबह रनिंग और एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है. शुगर के मरीजों को मीठे से दूर रहना चाहिए. शराब, सिगरेट आदि शुगर लेवल को बढ़ाते हैं. इनसे जितना दूर रहा जा सके उतना रहना चाहिए. यदि बार बार पेशाब आ रही है तो जल्द ही किसी स्पेशलिस्ट से मिलकर इलाज कराएं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Location :
Agra,Agra,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 13:36 IST
अगर आपको भी आ रही है बार बार पेशाब, तो हो जाएं सावधान, हो सकती है यह बीमारी










